- Back to Home »
- Sports »
- पाकिस्तान टीम के लिए 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान कपिल देव ने कही यह बात ..
Posted by : achhiduniya
12 June 2019
भारत की 1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने
कहा, हम चाहेंगे कि यह टीम अपनी काबिलियत पर
खेले। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय टीम यह मैच जीतेगी, हम जरूर जीतेंगे क्योंकि यह टीम बहुत बढ़िया
क्रिकेट खेल रही है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान से एक बार भी नहीं हारी
है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में अब तक छह बार एक-दूसरे से टकराई हैं और हर बार
भारतीय टीम ने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी को पटखनी दी है। कपिल ने कहा कि उनके
जमाने में पाकिस्तान की टीम भारत से
मजबूत थी,लेकिन अब भारतीय टीम जीत की प्रबल दावेदार है। कपिल ने कहा, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम जीत की दावेदार है। हमारे समय में पाकिस्तान की टीम ज्यादा मजबूत थी। आज भारतीय टीम बेहतर खेल रही है, शीर्ष पर है। उम्मीद करते है हम ऐसे ही अपने खेल को जारी रखेगे। उन्होंने कहा, पिछले दस सालों में हमारे खेल में काफी सुधार हुआ है, फील्डिंग, विकेटों के बीच दौड़ लगाना और तेज गेंदबाज हर विभाग में हमारा प्रदर्शन बेहतर हुआ है। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के दमदार आगाज से कपिल काफी प्रभावित है और उन्हें उम्मीद है कि टीम आखिर तक इस प्रदर्शन को जारी रखेगी।

उन्होंने कहा, पहले दो मैचों में भारत के प्रदर्शन से काफी खुश
हूं। हमने इतने अच्छे से अपना आगाज किया, दो बड़े मैच
जीते और उम्मीद करते है कि ऐसे ही खेलते रहें बस बारिश न हो। एक कार्यक्रम में
पहुंचे कपिल से जब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने
उम्मीद जताई की भारत अपने विजय अभियान को जारी रखेगा और इस टूर्नमेंट में सातवीं
बार पाकिस्तान को शिकस्त देगा।