- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- बच्चन ने दिखाया बड़प्पन 2100 किसानों का चुकाया कर्ज....
Posted by : achhiduniya
12 June 2019
यह पहली बार नहीं है जब अमिताभ किसानों की मदद के लिए आगे आए हैं। पिछले साल उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा किसानों के कर्ज का भुगतान किया था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में बिहार के दो हजार से अधिक किसानों के कर्ज का भुगतान किया है। इस बारे में अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा,एक वादा किया गया था जो पूरा हुआ... बिहार में कई ऐसे किसान थे जिनका कर्ज बकाया था, उनमें से 2100 को चुना गया जिनमें से कुछ को श्वेता और अभिषेक ने अपने हाथों से रकम दी।
अमिताभ
ने इससे पहले लिखा था कि यह उन लोगों के लिए उपहार है जो कर्ज का भुगतान न कर पाने
की असमर्थता को झेल रहे हैं। वो सब बिहार राज्य से हैं। 76 वर्षीय अभिनेता ने यह
भी लिखा कि एक और वादा पूरा किया जाना है। उन्होंने अपने ब्लॉग में इस बात का
जिक्र किया है कि वह पुलवामा में देश के लिए शहीद हुए बहादुरों के परिवार और उनकी
पत्नियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे।

