- Back to Home »
- International News »
- जी 20 शिखर सम्मेलन के संबोधन में पीएम मोदी ने किया इन बातों पर सभी का ध्यान आकर्षित...
Posted by : achhiduniya
28 June 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व की अर्थव्यवस्था में मंदी
और अनिश्चितता के विषय पर जापान के ओसाका शहर में ब्रिक्स देशों के नेताओं की
बैठक के दौरान कहा कि नियमों पर आधारित बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था
पर एक तरफा निर्णय और प्रतिद्वंद्विता हावी हो रहे हैं। दूसरी ओर, संसाधनों की कमी इस तथ्य में झलकती है कि
इमर्जिंग मार्केट इकॉनामीज़ के इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए अंदाजन 1.3
ट्रिलियन डालर की कमी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बड़ी चुनौती का
जिक्र करते हुए विकास और प्रगति को समावेशी और सस्टेनेबल बनाने पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती हुई टेक्नोलॉजी जैसे कि डिजिटलाइजेशन और क्लाइमेट
चेंज सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, आने वाली
पीढ़ियों के लिए भी चिंता के विषय हैं। विकास तभी सही मायने में विकास है, जब वो असमानता घटाए और सशक्तिकरण में योगदान दे। अपने
संबोधन के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों का
जिक्र किया है, उसमें विश्व की आर्थिक मंदी, समावेशी विकास और आतंकवाद शामिल हैं।
आतंकवाद के
खिलाफ लड़ाई के लिए ज़रूरी सहमति का अभाव हमें निष्क्रिय नहीं रख सकता। आतंकवाद के
खिलाफ संघर्ष को प्रमुख प्राथमिकताओं में जगह देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने ब्राज़ील की सराहना की है।


