- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- नुसरत जहां मंगलसूत्र पहने तो हराम, हिंदू लड़की को बुर्के में रखे वो जायज....देवबंद के मौलवी पर गरजी बीजेपी नेता साध्वी प्राची
नुसरत जहां मंगलसूत्र पहने तो हराम, हिंदू लड़की को बुर्के में रखे वो जायज....देवबंद के मौलवी पर गरजी बीजेपी नेता साध्वी प्राची
Posted by : achhiduniya
28 June 2019
बीजेपी नेता साध्वी प्राची ने मौलवी द्वारा बंगाली एक्ट्रेस और सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनने पर दिए गए फतवे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम लड़की हिन्दू लड़के से शादी कर मंगलसूत्र पहने और बिंदिया लगाए तो हराम। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर लव जिहाद के जरिये हिन्दू युवती से शादी कर उसे बुर्के में रखा जाए तो वह जायज। साध्वी प्राची ने मौलानाओं को तीन तलाक पर फतवे देने की नसीहत दी है। साथ ही देवबंद के मौलवियों से सुधरने की अपील की।
मामला कांधला थाना क्षेत्र के एलम कस्बे का है।
बताया जा रहा है कि साध्वी प्राची यहां एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने आई थीं। टीएमसी
सांसद नुसरत जहां के मंगलसूत्र पहनकर और सिंदूर लगाकर संसद में जाने पर उनकी फोटो
सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी। बशीरहाट की सांसद चुनी गईं नुसरत ने हाल ही में
कोलकाता के बिज़नेसमैन निखिल जैन से शादी की है। नुसरत जहां जब मंगलवार को शपथ
लेने संसद पहुंचीं तो वह संसद सत्र में पारंपरिक अंदाज में नजर आईं।
नुसरत ने माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था। शादी की
वजह से नुसरत लोकसभा सदस्य की शपथ नहीं ले पाईं थीं। उन्होंने 20 जून को अपनी शादी की फोटोज फैंस के साथ शेयर की
थी, जिसमें वो हिंदू रीति-रिवाज से फेरे लेते
नजर आईं।


