- Back to Home »
- Discussion »
- बैलट पेपर की वापसी की मांग करने के लिए 23 पार्टियों को एकजुट करके ममता बनर्जी करेंगी EVM के खिलाफ आंदोलन....
बैलट पेपर की वापसी की मांग करने के लिए 23 पार्टियों को एकजुट करके ममता बनर्जी करेंगी EVM के खिलाफ आंदोलन....
Posted by : achhiduniya
03 June 2019
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने इस बार लोकसभा चुनाव में अपना
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उसका वोट शेयर भी उल्लेखनीय ढंग से बढ़ा है। बीजेपी
ने 40.3 प्रतिशत वोटशेयर के साथ सूबे की 42 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की।
टीएमसी का वोट शेयर 43.3 प्रतिशत रहा और उसने 22 सीटों पर जीत हासिल की। 2 सीटें
कांग्रेस के खाते में आईं। पश्चिम बंगाल में लेफ्ट का खाता तक नहीं खुला। तृणमूल
कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री
ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनावों में इस्तेमाल हुईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर
सवाल उठाया है। उन्होंने अन्य विपक्षी दलों से अपील की कि वे फिर से बैलट पेपर के
जरिए वोटिंग के लिए आवाज बुलंद करें।
EVM के खिलाफ
आंदोलन का ऐलान करते हुए ममता ने कहा कि EVM से जुड़े
विवरणों की जांच के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमिटी का गठन होना चाहिए। पार्टी विधायकों
और राज्य के मंत्रियों के साथ चुनाव परिणाम की समीक्षा के लिए सोमवार को बैठक करने
के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा, हमें लोकतंत्र
को बचाना है। हम मशीन नहीं चाहते, हम बैलट पेपर
सिस्टम की वापसी चाहते हैं। हम इसके लिए आंदोलन खड़ा करेंगे और इसकी शुरुआत बंगाल
से होगी। टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, मैंने विपक्ष की सभी 23 पार्टियों से एक साथ आने और बैलट पेपर की वापसी
की मांग करने को कहा है।
यहां तक कि अमेरिका जैसे देशों ने भी EVM को बैन कर दिया है। ममता ने बीजेपी पर चुनाव जीतने के लिए पैसे, ताकत, संस्थाओं, मीडिया और सरकार के इस्तेमाल का आरोप लगाया। ममता
बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सूबे की 42 सीटों में से
18 पर बीजेपी की जीत के लिए लेफ्ट फ्रंट
जिम्मेदार है। उन्होंने कहा,बीजेपी सिर्फ 18 सीट जीत पाई, जबकि वह 23 का दावा कर रही थी और वह भी लेफ्ट फ्रंट
पार्टियों की वजह से जीत पाई,लेकिन हम (TMC) अपने वोट शेयर को 4 प्रतिशत
बढ़ाने में कामयाब हुए।


