Posted by : achhiduniya 03 June 2019


दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर चीजें साफ करते हुए कहा,मुझे भरोसा है कि चालू वर्ष में हम स्पेक्ट्रम की नीलामी करेंगे। हमारे पास पर्याप्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 8,644 मेगाहर्ट्ज दूरसंचार फ्रीक्वेंसी की नीलामी की सिफारिश की है। इसमें 5जी सर्विसेज के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी शामिल है। इसके लिए अनुमानित कुल आधार मूल्य 4.9 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि वित्तीय दबाव झेल रही टेलिकॉम इंडस्ट्री का कहना है कि कीमत अधिक है। मंत्री के अजेंडे में अन्य प्रमुख मुद्दे 100 दिनों में 5जी का परीक्षण पूरा करना तथा ब्रॉडबैंड रेडीनेस इंडेक्स तैयार करना है। यह भारतीय बाजार की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित करता है। 
इसके अलावा 5 लाख वाईफाई हॉट स्पाट्स के लिए तेजी से काम करना तथा देश में दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देना है। सूचकांक बुनियादी ढांचा, मंजूरी प्रक्रिया और उच्च गति इंटरनेट जैसे मानदंडों पर आधारित होगा। प्रसाद ने कहा, जहां तक 5जी नेटवर्क का सवाल है, हम 100 दिनों में परीक्षण करेंगे। हम 5जी के लिए स्पेक्ट्रम निर्धारित करने का प्रस्ताव करते हैं। यह हमारा प्रयास होगा कि 5जी टेक्नॉलजी का उपयोग वंचित तबकों, सामाजिक उद्देश्य, शिक्षा और स्वास्थ्य तथा गांवों के लोगों तक टेक्नॉलजी पहुंचाने में भी हों। यह पूछे जाने पर कि चीनी दूरसंचार कंपनी हुवावे को 5जी परीक्षण में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, मंत्री ने कहा कि सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जटिल मुद्दों पर गौर किया जाएगा। पिछले महीने ट्रंप प्रशासन ने हुवावे और उसकी सहयोगी इकाइयों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। दूरसंचार उपकरण बनाने वाली चीनी कंपनी को अमेरिकी कंपनियों से उपकरणों की खरीद पर पाबंदी लगा दी। हालांकि, बाद में अपने ग्राहकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कुछ पाबंदियों पर छूट दी है। मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अगले 100 दिनों में 5G स्पेक्ट्रम की टेस्टिंग शुरू करने का लक्ष्य है। 
उन्होंने कहा कि संकट में घिरी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लि. (बीएसएनएल) और महानगर टेलिफोन निगम लि. (एमटीएनएल) का पुनरुद्धार उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों को इस दिशा में काम करना होगा और पेशेवर रुख अपनाकर अपनी तरफ से प्रयास करना होगा। मंत्री ने कहा, ट्राई ने स्पेक्ट्रम पर अपनी सिफारिशें दे दी हैं। हमारे पास स्थायी समिति, वित्त समिति की व्यवस्था है। वे इस पर गौर कर रहे हैं। उनकी सिफारिशें आने पर अगर ट्राई के साथ और परामर्श की जरूरत पड़ी तो हम इस पर विचार करेंगे।  प्रसाद ने कहा कि बाजार में संतुलन बनाए रखने में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की महत्वपूर्ण भूमिका है,लेकिन उन्होंने दोनों सार्वजनिक उपक्रमों एमटीएनएल और बीएसएनएल को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों को पेशेवर रुख अपनाना होगा। ये दोनों कंपनियां नकदी संकट से जूझ रही हैं और हाल में उन्हें वेतन भुगतान की समस्या का सामना करना पड़ा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -