- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- पानी से तड़पती पाकिस्तान की अवाम को भारतीय बिजनेसमैन ने दी 60 हैंडपंप लगवाकर राहत....
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
दुबई के एक भारतीय बिजनेसमैन ने पाकिस्तान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिंध के गरीब इलाकों में 60 हैंडपंप लगवाए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह बात सामने आई है। सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्र की दुर्दशा देखने के बाद जोगिंदर सिंह सलारिया ने पाकिस्तान के थारपारकर जिले में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से करीब 60 हैंडपंप लगवाए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने लोगों के लिए खाने का सामान भी भिजवाया। खलीज
टाइम्स से अनुसार 'पहल चैरिटिबल ट्रस्ट' के संस्थापक जोगिंदर सिंह सलारिया ने कहा,पुलवामा हमले के बाद जब भारत-पाकिस्तान के बीच
तनाव काफी बढ़ गया था, तब हम इन गांवों में हैंडपंप लगा रहे थे।
इस
साल फरवरी में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादी हमला
हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद
भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव काफी अधिक बढ़ गया था। सलारिया ने कहा कि
थारपारकर में लोगों की दुर्दशा पर शोध करने के लिए उन्होंने काफी वक्त लगाया और
इसमें सोशल मीडिया से काफी मदद मिली।
खलीज टाइम्स ने संयुक्त राष्ट्र विकास
कार्यक्रम की रिपोर्ट के हवाले से कहा कि थारपारकर जिले में सिंध प्रांत का सबसे
कम विकास हुआ और यहां कि 87% जनता गरीब है। सलारिया 1993 से यूएई नागरिक हैं और एक ट्रांसपोर्ट का
व्यवसाय करते हैं। उन्होंने कहा कि वे सोशल नेटवर्क के जरिए पाकिस्तान में सामाजिक
कार्यकर्ताओं तक पहुंचे और उनके साथ संपर्क स्थापित करने के बाद इस काम के लिए धन
उपलब्ध कराया।



