- Back to Home »
- State News »
- केंद्र की मोदी सरकार -2 के आगे शिवसेना ने रखी यह मांग..
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
लोकसभा चुनावों में बीजेपी और शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटें हासिल कर ली हैं। बीजेपी ने 23 और शिवसेना ने 18 सीटें हासिल की हैं। एनडीए में शिवसेना दूसरी सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी है। संसद के बजट सत्र से ठीक पहले शिवसेना ने बीजेपी के सामने ये मांगें पेशकर नया पेंच फंसा दिया है। संसद का बजट सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है और 19 जून को स्पीकर का चुनाव होना है। इस बीच शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे अपने सांसदों समेत अयोध्या कूच करने का भी ऐलान कर दिया है। शिवसेना ने मोदी सरकार से लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की कुर्सी माँगी है।
इसके साथ ही शिवसेना राज्यपाल और केंद्र में एक
और मंत्री पद की भी मांग की है। ये मांगें उठाकर, माना जाता है
कि शिवसेना बीजेपी पर दबाव बना रही है। शिवसेना मोदी सरकार मे कैबिनेट मे अहम
मंत्रालय हासिल करने के चक्कर में है। शिवसेना के कैबिनेट मंत्री अरविंद सावंत के पास
हैवी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री है, शिवसेना कोई
और अहम मंत्रालय हासिल करने की जुगत में है। शिवसेना को मालूम है कि एनडीए का बड़ा
घटक जनता दल यूनाइटेड मोदी सरकार में शामिल नहीं हुआ है। इस हालत मे बीजेपी पर शिवसेना
ने दबाव का दांव चला है।
शिवसेना इस पैंतरेबाजी से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में
ज्यादा सीटें माँगने की जमीन तैयार कर रही है। बीजेपी विधानसभा चुनाव में शिवसेना
के साथ मिलकर चुनाव में कूदने के ऐलान के साथ ही 135 सीटें शिवसेना को और 135 सीट पर बीजेपी
खुद चुनाव लड़ने की तैयारी में है। बची हुई 18 सीटें छोटे
सहयोगी दलों को देने की पेशकश कर रही है। शिवसेना को इस फार्मूले पर एतराज है। यही
वजह है कि शिवसेना बीजेपी पर दबाव की राजनीति कर रही है।


