- Back to Home »
- Discussion »
- नए अध्यक्ष की खोज में कांग्रेस पार्टी...जल्द कर सकती है गैर गांधी का चुनाव
Posted by : achhiduniya
07 June 2019
कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा पर अड़े राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद में जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं, लेकिन पार्टी एक महीने के भीतर नया अध्यक्ष चुन ले. बता दें कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के हार को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी। सूत्रों और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया।
राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने से
इनकार करने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष की तलाश तेज हो गई है। यही नहीं गांधी
परिवार ने यह भी साफ किया है कि प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष नहीं बनेंगी। राहुल गांधी ने पिछली
कार्यसमिति की बैठक में यह साफ कर दिया था कि इसमें प्रियंका गांधी को ना घसीटा
जाए, वहीं सोनिया गांधी अपने स्वास्थ्य को लेकर
पहले ही पार्टी में अपनी सक्रियता कम कर चुकी हैं। ऐसे में कांग्रेस के बड़े
सूत्रों का माने तो कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गैर गांधी होगा और अगले दो महीने में
नया अध्यक्ष चुन लिया जाएगा।
अब कांग्रेस में वैसे नामों पर विचार किया जा रहा है
जिस पर गांधी परिवार की भी मूक सहमति हो और वह बाकी कांग्रेस के वरिष्ट्र नेताओं
को स्वीकार्य हो तो क्या कांग्रेस का अगला अध्यक्ष महाराष्ट्र से बनाया जा सकता है।
कई जानकारों का मानना है कि यह संभव हो सकता है, क्योंकि वहां
विधानसभा चुनाव होना है और एक महाराष्ट्रियन अध्यक्ष पार्टी के लिए अच्छा होगा। वहीं
अब इस बात पर भी विराम लग गया है कि राहुल गांधी फिलहाल दोबारा अध्यक्ष पद पर
वापसी कर सकते हैं। कांग्रेस के पास अभी कोई अध्यक्ष नहीं है इस वजह से कई राज्यों
में पार्टी अनुशासनहीनता की तरफ बढ़ती जा रही है और अब दिल्ली में बैठे कांग्रेस
के बड़े नेताओं को लगता है कि अध्यक्ष पद को लेकर जो भ्रम के स्थिति पैदा हो गई है
उसे जल्दी खत्म करना ही पार्टी हित में अच्छा होगा।


