- Back to Home »
- State News »
- आयुष्मान भारत योजना छोटी,हमारी स्वास्थ्य योजना बड़ी सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा....
Posted by : achhiduniya
07 June 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की आयुष्मान योजना पर सवाल उठाए हैं और इसे दिल्ली में लागू करने से इनकार कर दिया है। उन्होनें देश के स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को एक चिट्ठी लिखी हैं। चिट्ठी के जरिए अरविंद केजरीवाल ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि जब हरियाणा-उत्तर प्रदेश में लागू है आयुष्मान योजना फिर दिल्ली के अस्पतालों में क्यों इलाज कराने आते हैं। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि केंद्र की योजना में जहां सरकार 5 लाख का खर्च उठाती है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सरकार की योजना में 30 लाख तक का खर्च सरकार उठाती है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने
लेटर में लिखा कि दिल्ली और केंद्र सरकार दोनों की योजनाओं का मकसद है कि लोगों को
स्वास्थय संबंधी सुविधाएं मिलें। उन्होंने लिखा कि दिल्ली में पहले से चल रही
स्वास्थ्य योजना को बंद कर दूसरी योजना लागू करने से किसी का फायदा नहीं होगा। अगर
दिल्ली स्वास्थ्य योजना को बंद कर आयुष्मान भारत को लागू किया गया तो लाखों
दिल्लीवासियों का नुकसान हो जाएगा।
अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री
से चिट्ठी के माध्यम से कहा कि, अगर आपकी
(हर्षवर्धन) नजर में आयुष्मान भारत में कोई ऐसी बात है जो दिल्ली की स्वास्थ्य योजना
में नहीं है तो कृपया बताइए। हम उन सभी अच्छी बातों को दिल्ली की योजना में शामिल
कर लेंगे।


