- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- पाकिस्तानी मॉडल [वीना मलिक] टेनिस खिलाड़ी [सानिया मिर्जा] में छिड़ी ट्विटर जंग....
Posted by : achhiduniya
18 June 2019
मैनचेस्टर में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सानिया मिर्जा अपने क्रिकेटर पति शोएब मलिक और बच्चे के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थीं। इसके फोटो और वीडियो वायरल होने पर यह जोड़ा आलोचनाओं के घेरे में आ गया। इसको लेकर पाकिस्तानी मॉडल और एक्ट्रेस वीना मलिक ने ट्वीट में लिखा, सानिया, मैं आपके बच्चे को लेकर चिंतित हूं। आप लोग उसे शीशा प्लेस में लेकर गए, क्या यह जोखिम भरा नहीं है? जहां तक मुझे पता है कि आर्ची को जंक फूड के लिए जाना जाता है जो कि खिलाड़ियों और बच्चों के लिए अच्छा नहीं होता। यह आपको अच्छी तरह से पता नहीं होना चाहिए कि आप मां और खुद एथलीट
भी हैं? VEENA MALIK ✔@iVeenaKhan Sania, I am actually so worried for the kid. You guys took him to a sheesha place isn't it Hazardious? Also as far as I know Archie's is all about junk food which isn't good for athletes/Boys. You must know well as you are mother and athlete yourself?
सानिया ने जवाब में लिखा, वीना, मैं अपने बच्चे को एक शीश प्लेस पर नहीं ले गई।
आपको और बाकी दुनिया की चिंता नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि मैं अपने बेटे की
देखभाल किसी और से ज्यादा ही करती हूं। दूसरी बात यह है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट
टीम की आहार विशेषज्ञ (डाइटीशियन) नहीं हूं और न ही मैं उनकी मां या प्रिंसिपल या
टीचर हूं। Sania Mirza ✔@MirzaSania Veena,I hav not taken my kid to a sheesha place.
Not that it’s any of your or the rest of the world’s business cause I think I
care bout my son a lot more than anyone else does :) secondly I am not Pakistan
cricket team’s dietician nor am I their mother or principal or teacher
भारत ने
पाकिस्तान को रविवार को हुए मुकाबले में 89 रनों से मात दे दी. इसके साथ ही भारतीय
टीम ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से नहीं हारने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। भारत से
मिली हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों की जमकर आलोचना हो रही है। एक फैन ने
पाकिस्तानी टीम की हार के बाद शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया
शेयर किया, जिसमें खिलाड़ी जोड़ा कुछ दोस्तों के साथ
रेस्टोरेंट में नजर आ रहा है। वीडियो बनाने वाले ने कहा कि ये दोनों पाकिस्तानी
टीम की हार के बाद एक बार में पार्टी करने पहुंच गए। उसने लिखा कि शायद यही कारण
था कि कप्तान सरफराज जम्हाई ले रहे थे और टीम बुरी तरह हार गई। कुछ यूजर्स ने शोएब
मलिक की खराब परफॉर्मेंस के लिए सानिया मिर्जा को जिम्मेदार ठहराया। प्रशंसक ने
इसके लिए शोएब-सानिया का मजाक उड़ाया। सानिया ने भी जवाब दिया और वीडियो बनाने
वाले को मूर्खों का सरदार तक कह दिया।


