- Back to Home »
- Politics »
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा को कमान....
Posted by : achhiduniya
17 June 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के
पहले कार्यकाल के दौरान जगत प्रकाश नड्डा [जेपी नड्डा] बीजेपी के अध्यक्ष पद की रेस में थे। उस वक्त, अमित शाह को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया
गया था। नड्डा को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी पार्टी के
वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार की शाम को दी। बीजेपी संसदीय
बोर्ड की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जेपी नड्डा
के नाम पर मुहर लगाई गई। जेपी नड्डा को मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान
स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।
59 साल के जेपी नड्डा ने 1978 में अखिल भारतीय
विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की। वह 2010 से राष्ट्रीय राजनीति
में सक्रिय हैं, नितिन गडकरी जब बीजेपी के अध्यक्ष थे तब
उन्होंने नड्डा को अपनी टीम में शामिल किया था। उस वक्त वह बीजेपी के महासचिव थे। मोदी
सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थय मंत्री रहे जेपी नड्डा बीजेपी के बेहद लो प्रोफाइल
नेताओं में से एक हैं। पटना कॉलेज से बीए करने वाले नड्डा ने शिमला में हिमाचल
यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में लंबी पारी खेलने के
बाद साल 2012 जेपी नड्डा राज्यसभा पहुंचे।
मई 2019 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण
मंत्री बने। अपनी तेज राजनीतिक रणनीति के लिए पहचाने जाने वाले नड्डा बीजेपी
संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर नड्डा के सामने पश्चिम
बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाना सबसे बड़ी चुनौती है। राजनाथ सिंह ने कहा- अमित शाह
जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने कई चुनाव जीते हैं,लेकिन प्रधानमंत्री
की तरफ से उन्हें गृह मंत्री बनाए जाने के बाद खुद अमित शाह जी ने कहा कि यह
जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए। हालांकि, अमित शाह अगले
छे महीने तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
रहेंगे। उनके मार्गदर्शन में जेपी नड्डा कामकाज संभालेंगे।


