- Back to Home »
- International News »
- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जेल.....
Posted by : achhiduniya
10 June 2019
साल 2015 में फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) समिट बैंक, सिंध बैंक और
यूबीएल बैंक में 29 बेनामी खातों के माध्यम से किए गए लेन-देन की जांच शुरू की थी।
प्रारंभ में इसमें जरदारी समेत सात व्यक्तियों का नाम सामने आया था। आरोप है कि इन
खातों का उपयोग रिश्तव से मिले धन को चैनेलाइज करने लिए किया जाता था। इस्लामाबाद
हाई कोर्ट न्यायालय की ओर से पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और
उनकी बहन फरयाल तालपुर की अग्रिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग करने वाली अर्जी खारिज
कर दिए जाने के कुछ ही समय बाद राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की एक टीम, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के सह-अध्यक्ष
जरदारी के एफ-8 सेक्टर स्थित घर में दाखिल हुई।
फर्जी बैंक
खाता केस की जांच कर रहे एनएबी ने रविवार को दोनों के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी
किया था। यह मामला धन रखने और धन को पाकिस्तान से बाहर भेजने के लिए कथित फर्जी
बैंक खातों के इस्तेमाल से जुड़ा है। एनएबी के अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ने कथित फर्जी बैंक खातों के जरिए 15 करोड़ रुपए का लेन देन किया है। पाकिस्तान की
शीर्ष भ्रष्टाचार निरोधक संस्था ने फर्जी बैंक खाता केस में पाकिस्तान के पूर्व
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को सोमवार को इस्लामाबाद में उनके आवास से गिरफ्तार कर
लिया। फर्जी बैंक खातों के केस में धनशोधन के पहलू को लेकर उच्चतम न्यायालय के
आदेश के बाद एनएबी की ओर से की जा रही जांचों के हिस्से के तौर पर जरदारी के खिलाफ
इस मामले में कार्यवाही की जा रही है।

