- Back to Home »
- Religion / Social »
- राम मंदिर मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दो टूक.....राजनीति का अड्डा नहीं अयोध्या
राम मंदिर मामले में पक्षकार इकबाल अंसारी की शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को दो टूक.....राजनीति का अड्डा नहीं अयोध्या
Posted by : achhiduniya
10 June 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
को नसीहत देते हुए राम मंदिर मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि
नेता अयोध्या छोड़कर अब कोई दूसरा शहर पकड़ें। इकबाल अंसारी ने कहा कि अभी नई संसद
शुरू भी नहीं हुई है,लेकिन राम मंदिर-बाबरी मस्जिद पर राजनीति
जरूर शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को गरम करना पूरे देश को गरम करना है।
इकबाल अंसारी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर
उन्हें आड़े हाथों लिया है। अंसारी ने कहा कि अयोध्या राजनीति का अड्डा नहीं है। अयोध्या
एक धार्मिक स्थल है,लेकिन नेता यहां केवल राजनीति करने आते हैं।
अपने मकसद के लिए वो राम जन्म भूमि-बाबरी
मस्जिद की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या साधु-संतों का शहर है और
जहां साधु होते हैं वहां शांति होती है। मुस्लिम पक्षकार ने कहा कि मामला सुप्रीम
कोर्ट में है तो दोनों पक्षों को अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए,लेकिन हिंदू पक्ष को कोर्ट पर विश्वास नहीं है।
ये वही लोग हैं, जो संविधान को नहीं मानते हैं। सुप्रीम
कोर्ट ने समस्या के समाधान के लिए मध्यस्थ पैनल बनाया है और सुप्रीम कोर्ट इस मामले
पर अपना काम कर रहा है।
इन लोगों को थोड़े दिन और सब्र करना चाहिए। शिवसेना पर
टिप्पणी करते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि शिवसेना केवल मुंबई तक सीमित है। उनका
उत्तर प्रदेश में सिक्का जमने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे अयोध्या में
पूजा-अर्चना करें, जो भगवान का नियम है। इस पर राजनीति न करें।
उद्धव ठाकरे ऐसा कोई काम ना करें, जिससे देश का
माहौल खराब हो।


