- Back to Home »
- Sports »
- अंडरवियर के अंदर टिश्यू पेपर रख कर मैच खेलना पड़ा....सचिन तेंदुलकर ने बताई आप बीती
Posted by : achhiduniya
09 June 2019
किसी खिलाड़ी को वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट में टीम के लिए खेलने
का मौका मिलता है तो वह अपना 100% देने में कोई
कसर नहीं छोड़ता है। ऐसा ही एक किस्सा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया मैच के पहले बताया। मैच के पहले
चर्चा कर रहे सचिन ने बातों बातों में बताया कि एक मैच ऐसा भी हुआ है जब उन्हें
मैच के बीच में कई बार डायपर बदल कर खेलना पड़ा। 2003 वर्ल्ड काप
का किस्सा सुनाते हुए सचिन ने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ सुपर 6 मैच के दौरान उनका पेट ख़राब था। उनकी हालत इतनी
गंभीर थी कि उन्हें ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान कई बार ड्रेसिंग रूम तक जाना पड़ा था।
हालांकि सचिन ने खुद बताया कि उन्होंने एनर्जी ड्रिंक्स में एक चम्मच नमक मिलकर पी
लिया था। उन्हें लगा की इससे रिकवरी में मदद मिलेगी लेकिन हुआ इसका बिलकुल उल्टा। उनका
पेट ख़राब हो गया और उन्हें अंडरवियर के अंदर टिश्यू रख कर वह मैच खेलना पड़ा। इस
किस्से को सचिन ने अपनी किताब 'Playing it My Way’ में भी जगह दी
है।

