- Back to Home »
- Discussion »
- हर रेप का अलग-अलग प्रकार होता है...योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी
Posted by : achhiduniya
09 June 2019
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते क्राइम पर पत्रकारों से बात
करते हुए यूपी के योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्री
उपेंद्र तिवारी ने कहा, रेप का अलग-अलग नेचर (प्रकार) होता है। अब जैसे
कोई नाबालिग लड़की है, उसके साथ रेप हुआ है तो उसको तो हम रेप
मानेंगे, लेकिन कहीं-कहीं यह भी सुनने में आता है कि
विवाहित महिला है, उम्र 30-35 साल है। कई बार 7-8 साल से
प्रेम संबंध चल रहा है, मगर आरोप लगाते हैं कि मेरे साथ रेप हुआ
है। तो यह आम सवाल होता है कि 7 साल पहले इस बारे में सोचना चाहिए था। तो अलग-अलग
नेचर होता है रेप का। उन्होंने आगे कहा, रेप की कहीं
भी कोई घटना होती है, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसका खुद
संज्ञान लेते हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना सरकार की प्राथमिकता है।
बता दें कि अलीगढ़ में ढाई साल की बच्ची की
निर्मम हत्या के बाद से पूरे देश में गुस्सा है और लोग इंसाफ की गुहार लगा रहे
हैं। इसके अलावा कुशीनगर में एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ हैवानियत की घटना सामने
आई है। यहां एक मासूम किशोरी को उसके घर के पास से किडनैप कर करीब आधा दर्जन लोगों
ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद
एफआईआर दर्ज कराने गई पीड़िता की मां को अहरौली बाजार थाने के एसएचओ ने भगा दिया
और बेटी का इलाज कराने की नसीहत दी। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विवादित बयान दिया
है। तिवारी ने रेप की अलग-अलग प्रकृति गिनाई है। उन्होंने कहा है कि हर रेप का अलग
नेचर (प्रकार) होता है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि कई बार 7-8 साल रिश्ते में रहने के बाद भी महिलाएं रेप का
आरोप लगा देती हैं, ऐसा है तो सवाल तो उठेगा ही कि 7 साल पहले क्यों नहीं कहा।

