- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- आइए सीखे घर पर स्वादिस्ट सेहत से भरपूर पुदीने की चटनी बनाना....
Posted by : achhiduniya
20 June 2019
गर्मियो के समय शरीर से पसीने के निकालने से शरीर में कैल्शियम और विटामिन्स की कमी होने लगती है। जिससे शरीर थकान और कमजोरी महसूस करने लगता है। गर्मी में अपने परिवार को बनाकर खिलाइए चटपटी स्वाद वाली पुदीने की चटनी। गर्मियों का मौसम खास होता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा खीरा, पुदीना, कच्चे आम और धनिया के पत्ते सबसे ज्यादा मिलता है। ये चटनी खाने के बाद आपको जितना सुकून देगी, उससे कहीं ज्य़ादा शरीर को ठंडक पहुंचाएगी तो आइए जानते हैं इस चटनी को बनाने की विधि और इसके फायदे।
सामग्री:-1 कप
पुदीने की पत्तियां, हरी मिर्च स्वादनुसार, दही 3-4 बड़े चम्मच, जीरा आधा चम्मच, काला
नमक एवं नमक स्वादानुसार। विधि:- सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को साफ करके धो
लें। इसके बाद सभी सामग्री और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर मिक्सर में बारीक पीस
लें। आप चाहें तो इस चटनी में दही के स्थान पर कच्चे आम या कैरी का प्रयोग भी कर
सकते हैं। इस चटनी को आप अपनी सुविधा के हिसाब से तरह या गाड़ी बना सकते हैं।
पुदीने
की चटनी के फायदे:- यह चटनी आपके खाने का भी स्वाद बढ़ाएगी और साथ
ही गर्मी का बढ़ना, पेट, त्वचा
संबंधी समस्या के लिए भी पुदीने की चटनी फायदेमंद होगी। आपको अगर आंतों की समस्या, प्रसव के समय, बुखार और दस्त में भी यह
फायदेमंद है,
इसके साथ ही सेहत से जुड़े कई अन्य फायदे भी देगी।


