- Back to Home »
- Crime / Sex »
- पूर्व आईपीएस संजीव भट्ट पर संगीन आरोपो के चलते उम्रकैद की सजा...
Posted by : achhiduniya
20 June 2019
पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट गुजरात के जामनगर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थे, जब एक व्यक्ति की हिरासत में मौत हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार भट्ट ने वहां एक सांप्रदायिक दंगे के दौरान सौ से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया था और इनमें से एक व्यक्ति की रिहा किए जाने के बाद अस्पताल में मौत हो गई थी। इतना ही नहीं भट्ट को 2011 में बिना अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहने और सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग करने के आरोप में भी निलंबित कर दिया गया था और बाद में अगस्त 2015 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।
इससे पहले 1998 के मादक पदार्थ से जुडे़ एक मामले
में भी भट्ट गिरफ्तार हुए थे। तब संजीव भट्ट को पालनपुर में मादक पदार्थों की खेती
के एक मामले में छह अन्य लोगों के साथ अरेस्ट किया गया था। 1998 में संजीव भट्ट बनासकांठा के डीसीपी थे।1990 में
पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की मौत के मामले में करीब 30
साल बाद भट्ट को यह सजा मिली है। जामनगर की अदालत ने इस मामले में पूर्व आईपीएस को
उम्रकैद की सजा दी है।

