- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी उठाने के लिए तैयार कौन है यह शख्स....?
Posted by : achhiduniya
07 June 2019
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 52 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। इस बार भी
वह मुख्य विपक्षी पार्टी बनने से दूर रह गई है। लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार
के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे को जहां पार्टी ने ठुकरा दिया था, वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री असलम शेर खान ने
इस जिम्मेदारी को उठाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने राहुल को बकायदा चिट्ठी
लिखकर अपील की है कि उन्हें 2 साल के लिए
मौका देकर देखा जाए।
पूर्व ओलंपियन असलम ने इस चिट्ठी के संबंध में कहा, अगर आप नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से किसी को
चाहते हैं, मुझे यह अवसर दीजिए, क्योंकि कोई आगे नहीं आ रहा है। मैंने चिट्ठी में
लिखा है कि मुझे दो साल के लिए मौका दीजिए। कांग्रेस का राष्ट्रवाद से फिर से
जुड़ना जरूरी है। असलम ने कहा, जब कांग्रेस
फिर हार गई तो मैंने चिट्ठी लिखी।
जब राहुल गांधी ने कहा कि वह पद से हटना चाहते
हैं और कोई और, उनके परिवार से बाहर का व्यक्ति यह
जिम्मेदारी संभाले, तो मुझे यह अवसर के रूप में दिखा। उन्होंने
कहा, कांग्रेस को इस वक्त साहस की जरूरत है, किसी को आगे आने की जरूरत है। इसलिए मैंने राहुल
को चिट्ठी लिखी अगर वह पद पर बने रहना चाहते हैं, रह सकते हैं, लेकिन अगर वह कुछ और सोच रहे हैं, तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए।


