Posted by : achhiduniya 07 June 2019


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते ही अपना कार्यभार संभाला जिसके चलते एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री की सुरक्षा की समीक्षा के बाद उनके निवास पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। वर्तमान में शाह को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की जा रही है। अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त बल दिल्ली पुलिस के हैं। गृह मंत्री जल्दी ही उस आवास में स्थानांतरित हो सकते हैं, जो पहले पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी को मिला हुआ था। सुरक्षा कारणों से शाह की सुरक्षा में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के ब्लैक कैट कमांडो को लगाया जा सकता है। 
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सेना द्वारा संभालने तक दिल्ली पुलिस उन्हें सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगी। अधिकारी ने बताया कि सिंह के आवास की सुरक्षा फिलहाल अर्द्धसैनिक बल द्वारा की जा रही है। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा की,वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव ज्ञानेश कुमार ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एस पी मलिक से मुलाकात की और अगले महीने शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुगम संचालन के लिए की जा रहीं व्यवस्थाओं पर चर्चा की। 
राज भवन के एक प्रवक्ता ने कहा कि कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्यपाल को तीर्थयात्रा के लिए की जा रहीं पुख्ता व्यवस्थाओं के संबंध में अवगत कराया। इनमें तीर्थयात्रियों के लिए रास्ते में दी जाने वाली सुविधाओं और सुरक्षा के विषय शामिल हैं। प्रवक्ता ने कहा कि अतिरिक्त सचिव ने मलिक को राज्य पुलिस, खुफिया एजेंसियों और राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ हुई गहन बातचीत की भी जानकारी दी। अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारतीय टैंकरों से नहीं ले रहे टोल', होर्मुज को लेकर ईरान ने इंडिया को दिया बड़ा भरोसा।@ मुसलमानों को गाय-भैंस समझती हैं ममता बनर्जी, दूध निकालकर फेंक देती हैं, ओवैसी से खास बातचीत।@ बिहार से गुजरात आना-जाना होगा आसान, पटना से अहमदाबाद के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात।@ जब नाक के नीचे माफिया राज है, तो राज्य सरकार है ही क्यों? चंबल में अवैध उत्खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त।@ वन्यजीवों के लिए वरदान बना दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, बिना किसी खतरे के जंगल में घूम रहे हैं जानवर।@ बंगाल SIR में हटाए गए वोटरों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार।@ 19 राज्य और केंद्र मेरे खिलाफ', बंगाल चुनाव में CM ममता ने खेला अकेली vs सिस्टम का दांव!।@ हिमाचल के चंबा में भयानक लैंडस्लाइड, चंद सेकंड में दरक गई पहाड़ी बघेईगढ़- चांजू सड़क बंद।@ हम आने वाले चुनाव की आंधी से अंधे नहीं हो सकते,पश्चिम बंगाल SIR मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त़ टिप्पाणी।@ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, बागपत-मुजफ्फरनगर समेत 6 जिलों को मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार।@ मयूरभंज में स्कूल का खाना खाने से 100 छात्र बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती।@ दिल्ली दंगा मामला-आरोपी उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका,ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग।@ नोएडा में भड़के मजदूर, पुलिस वैन तोड़ी, आग लगाई, वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हिंसा।@ लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, लैंड फॉर जॉब केस में FIR रद्द करने की याचिका ठुकराई।@ महिला आरक्षण तो बहाना है, मोदी सरकार को परिसीमन कराना है, सोनिया गांधी का आरोप।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -