- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का अभिवादन किया फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती मुक्करम ने....
Posted by : achhiduniya
04 June 2019
एनडीए का नेता चुने जाने के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री
मोदी ने कहा था कि वोट-बैंक की राजनीति पर भरोसा रखने वालों ने अल्पसंख्यकों को डर
में जीने पर मजबूर कर दिया है। हमें इस छल को समाप्त कर सबको साथ लेकर चलना होगा। पीएम मोदी ने आगे कहा था कि, 2014 में भी मैंने कहा था कि, मेरी सरकार इस देश के दलित, पीड़ित, शोषित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को समर्पित है। मैं आज
फिर से कहना चाहता हूं कि मैंने पांच साल उस मूलभूत बात से अपने आपको ओझल नहीं
होने दिया और आज मैं ये गर्व से कह सकता हूं कि ये सरकार गरीबों ने बनाई है। अल्पसंख्यकों
ने बनाई है।
अल्पसंख्यकों के मन से डर की भावना को निकालने के बयान का फतेहपुरी
मस्जिद के इमाम मौलाना मुफ्ती मुक्करम ने स्वागत किया है। पीएम मोदी के अल्पसंख्यकों को लेकर दिए भाषण पर
उन्होंने कहा कि पीएम ने जो बयान दिया था उसका हमने स्वागत किया। अल्पसंख्यकों को
लेकर उन्होंने अच्छी बात कही उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यकों से डर की भावना
निकालना होगा। आज भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को मौका मिला है इसको करने
का। मुसलमानों ने बीजेपी को वोट दिया है
उन्हें इस बात को मानना होगा। उन्होंने आगे कहा कि मुसलमान देश की दूसरी सबसे बड़ी
जनसंख्या है।
प्रधानमंत्री मोदी को अब मुसलमानों की
सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा। भारत के मुसलमानों को भी मौका मिलना चाहिए। हम देश
को अलग नहीं करना चाहते। हमें कोई भी अलग नहीं चाहिए। हम भी चाहते हैं कि पीएम
भारत के लिए सोचें। भारत के विकास के लिए सोचें। देश का हर मुसलमान उनके इस काम
में उनका सहयोग करेगा।


