- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस ने की पार्टी की कोर कमेटी भंग...
Posted by : achhiduniya
12 June 2019
कांग्रेस ने आगामी संसद सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा के लिए बुधवार को एक बैठक बुलाई थी। इस बैठक के बाद पार्टी की कोर कमेटी भंग कर दी गई। हालांकि दूसरी तरफ, राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लगाते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि गांधी पार्टी अध्यक्ष थे, हैं और आगे भी बने रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ए के एंटनी के मार्गदर्शन में हुई पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अनौपचारिक बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने यह टिप्पणी की। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पहली बार हरकत में है। पार्टी की कोर कमेटी भंग कर दी गई है।
पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि
पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल जल्द ही राज्य प्रभारियों की एक बैठक बुलाएंगे। इसमें
आगे की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद
थे, हालांकि राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं थे। गांधी
के अध्यक्ष पद से इस्तीफे से जुड़ी स्थिति के बारे में पूछे जाने पर सुरजेवाला ने
संवाददाताओं से कहा, राहुल जी अध्यक्ष थे, हैं और रहेंगे। हममें से किसी को इस पर कोई संदेह
नहीं है। यह पूछे जाने
पर क्या गांधी का विकल्प तलाशा जा रहा है तो उन्होंने कहा, इस सवाल का कोई मतलब नहीं है।

