- Back to Home »
- Politics , State News »
- विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर में बिग डील....
Posted by : achhiduniya
06 June 2019
साल 2014 के आम चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य चुनावी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर ने आंध्र प्रदेश में जगमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई। प्रशांत किशोर की रणनीति ने उस चंद्रबाबू नायडू को सत्ता से बाहर कर दिया था जो आम चुनाव के परिणाम आने से कुछ दिन पहले पहले तीसरा मोर्चा बनाने की अगुवाई कर रहे थे। प्रशांत किशोर ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव में कांग्रेस के लिए रणनीति तैयार की थी, लेकिन तब इस चुनाव में कांग्रेस को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के
मिले निराशाजनक परिणाम के बाद विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है। विधानसभा
चुनाव के लिए ममता बनर्जी और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर में बड़ी डील हुई है। प्रशांत किशोर अब ममता
बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति बनाएंगे। बता दें कि प्रशांत किशोर ने हाल ही में
आंध्रप्रदेश में जगह मोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री पद तक पहुंचाने में अहम भूमिका
निभाई थी।
प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी काम कर चुके
हैं। कोलकाता में दो घंटे की बैठक के बाद
ममता बनर्जी और प्रशांत किशोर के बीच इस बात पर सहमति बनी है। प्रशांत किशोर अगले
महीने से ममता बनर्जी के लिए काम शुरू करेंगे।


