Posted by : achhiduniya 05 June 2019


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के बारे में कहा कि इससे लोगों के पार्टी केंद्रित राजनीति, जातिवाद और संप्रदायवाद से ऊपर उठने का पता चलता है। इससे यह भरोसा मजबूत होता है कि लोगों को विकास चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से लोगों में यह संदेश गया कि मोदी सरकार भ्रष्टाचार एवं कालाधन के खिलाफ है। कल्याणकारी योजनाओं, आवास, गैस, बिजली और स्वास्थ्य बीमा, इन सभी मुहिमों से गरीबों को लाभ हुआ है। गडकरी ने कहा कि आगे का मिशन जीडीपी वृद्धि को तेज करना है, चाहे यह राजमार्गों पर ध्यान देकर हो या एमएसएमई क्षेत्र के जरिए हो। उन्होने कहा,राजमार्गों के लिए ब्लूप्रिंट पहले ही तैयार है। 
हमारी योजना राजमार्गों के क्षेत्र में कम-से-कम 15 लाख करोड़ रुपये का काम करने की है जिनमें 22 ग्रीन एक्सप्रेसवे का निर्माण, सभी रुकी परियोजनाओं की अगले 100 दिनों में शुरुआत तथा पावरग्रिड की तर्ज पर सड़कों का ग्रिड तैयार करना शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यालय में उनके विभिन्न मंत्रालयों ने 17 लाख करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें 11 लाख करोड़ रुपये का खर्च अकेले हाइवे सेक्टर में किया गया। उन्होंने कहा, सीमावर्ती क्षेत्रों में 17 ऐसी राजमार्ग परियोजनाएं हैं जो हवाई पट्टी का भी काम करेंगी। इनमें से 13 परियोजनाएं तैयार होने के करीब हैं। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे अगले दो महीनों में तैयार हो जाएगा तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पूरी तेजी से काम चल रहा है। गडकरी ने कहा कि आगे का लक्ष्य दुर्घटनाओं को कम करना है।
करीब 704 ब्लैक स्पॉट के अलावा करीब 8 हजार ऐसे नए ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है और जल्दी ही इन्हें ठीक कर दिया जाएगा। गडकरी ने अपने नए एमएसएमई मंत्रालय के बारे में कहा कि उनका उद्देश्य संयुक्त उपक्रमों (जॉइंट वेंचर्स) के जरिए एमएसएमई एवं खादी उत्पादों को दुनियाभर के बाजारों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि व्यापक स्तर पर शहद का उत्पादन कराने के अलावा उनका ध्यान वैश्विक स्तर पर काफी मांग वाले सहजन (मोरिंगा) जैसे उत्पादों को बढ़ावा देने पर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा। इन सब के साथ ही खादी पर भी जोर दिया जाएगा। गडकरी ने कहा कि इनसे रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे तथा जीडीपी को तेजी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इनका असर अगले दो से तीन साल में दिखने लगेगा।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -