- Back to Home »
- Discussion »
- #MeToo के बाद हजारों महिलाओं ने शुरु किया #KuToo…
Posted by : achhiduniya
05 June 2019
जापान के स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री ने उन कार्यस्थलों के
नियमों को सही ठहराया है जहां महिलाओं का हाई हील पहनना उचित और अनिवार्य है। महिलाओं के एक समूह द्वारा दायर याचिका पर
स्वास्थ्य एवं श्रम मंत्री तकुमी नेमातो को टिप्पणी करने के लिये कहा गया था, जिसके बाद उनका यह बयान सामने आया। महिलाओं के इस
समूह ने रोजगार की चाह रखने वाली महिलाओं या कार्य स्थलों में महिला कर्मियों के
हाई हील पहनने को अनिवार्य किये जाने पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग करते हुए
याचिका दायर की
है। नेमातो ने बुधवार को विधायी समिति को बताया, इसे सामाजिक रूप से इस तरह से स्वीकार लिया गया
है जहां यह पेशेवर रूप से अनिवार्य और उचित के दायरे में आ जाता है। यह याचिका
मंगलवार को श्रम मंत्रालय में पेश की गयी। यौन उत्पीड़न के खिलाफ वैश्विक ‘‘मी टू’’ की तर्ज पर इस
अभियान को ‘‘कु टू’’ नाम दिया गया
है। यह जापानी शब्द ‘कुत्सु’ और ‘कुत्सू’ से आया है। ‘कुत्सु’ का अर्थ ‘जूता’ जबकि ‘कुत्सू’ का अर्थ ‘दर्द’होता है। इस
अभियान को अभिनेत्री एवं फ्रीलांस लेखिका युमी इशिकावा ने शुरू किया और ऑनलाइन
जल्द उन्हें इस अभियान में हजारों लोगों से समर्थन मिलने लगा।
