- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- गोली का जवाब गोली से देंगे गुलदस्ते से नही.... जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक
Posted by : achhiduniya
22 June 2019
जम्मू-कश्मीर के गवर्नर सत्यपाल मलिक ने साफ कहा कि गोलियों का जवाब गोलियों से ही दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते हैं कि कट्टरपंथ के रास्ते पर गए युवा मुख्यधारा में वापस आएं। उन्होंने कहा कि यदि सामने से फायरिंग की जा रही होगी तो उन्हें (आतंकियों) गुलदस्ता नहीं दिया जा सकता है। जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। राज्यपाल मलिक ने आगे बताया, शुक्रवार को नमाज के बाद की जाने वाली पत्थरबाजी तकरीबन रुक चुकी है। हम युवाओं की मुख्यधारा में वापसी चाहते हैं। इसके लिए योजनाओं पर विचार किया जा रहा है।
हालांकि एक बात यह भी सत्य है कि यदि सामने से
फायरिंग की जा रही है तो आप उन्हें गुलदस्ता नहीं थमा सकते हैं। जनरल साहब गोलियों
का जवाब गोलियों से ही देंगे। उन्होंने कहा, हमें नेक इरादों के साथ काम करना चाहिए। सत्यपाल
मलिक ने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि मीरवाइज उमर
फारूक ने ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई है, यह एक बड़ा
खतरा है। यह यहां पर युवाओं के बीच फैल रहा है। जम्मू में स्थिति बुरी है, पंजाब में इसकी वजह से काफी नुकसान हो रहा है।

