- Back to Home »
- Politics »
- मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं करूंगी,जिसने वोट दिया है और जिसने नहीं दिया, सबके साथ समान भाव से काम होगा....स्मृति ईरानी
मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं करूंगी,जिसने वोट दिया है और जिसने नहीं दिया, सबके साथ समान भाव से काम होगा....स्मृति ईरानी
Posted by : achhiduniya
22 June 2019
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंची। स्मृति
ईरानी ने कहा कि लोकतंत्र नामदारों के लिए नहीं है। इसका प्रमाण अमेठी ने दे दिया
है। अमेठी के चार लाख लोगों ने कांग्रेस
को वोट दिया है,लेकिन मैं विकास में कोई भेदभाव नहीं
करूंगी। जिसने वोट दिया है और जिसने नहीं दिया, सबके साथ समान
भाव से काम होगा। स्मृति ईरानी ने बरौलिया के भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह की हत्या
को बहुत ही दुखदायी बताया और कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह के
परिवार के साथ खडा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए शनिवार को
कहा कि नामदार लोग यहां से सांसद चुने जाने के बाद पांच साल लापता रहते थे और
अमेठी की जनता यहां से दिल्ली तक चिराग लेकर उन्हें खोजती थी। स्मृति ईरानी ने कहा, नामदार लोग यहां से सांसद चुन कर जाने के बाद
पांच साल लापता रहते थे।
अमेठी की जनता चिराग लेकर यहां से दिल्ली तक खोजती थी फिर
भी नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता के फैसले की गूंज पूरी दुनिया
में सुनाई दी है। अमेठी की जनता ने नामदारों की विदाई कर विकास को चुना है। एक
सामान्य परिवार के सदस्य को अमेठी ने मौका दिया है। मैं पूरी ईमानदारी से सेवा
करूंगी। स्मृति ने तिलोई विकास खंड कार्यालय परिसर में
25 लाख रूपये की लागत से बने राजा बहादुर मोहन सिंह सभागार का लोकार्पण किया।
उन्होंने राजा विश्वनाथ शरण इंटर कालेज परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में
अमेठी के विकास से जुडी योजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अमेठी जिले में चयनित 2117 लाभार्थियों को आवास
की चाभी सौंपी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव
प्रसाद मौर्य ने की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहसिन रजा और विधायक
मयंकेशवर शरण सिंह, गरिमा सिंह एवं अन्य भाजपा नेता
मौजूद थे।

