Posted by : achhiduniya 14 June 2019


भारत के सकल घरेलू उत्पाद (gross domestic product) यानी कि GDP में जनवरी से मार्च की अवधि में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शुक्रवार 31 मई को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जाहिर हुआ। इसके साथ ही भारत चीन से पिछड़ गया। भारत ने डेढ़ साल में पहली बार दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का रुतबा खो दिया। जबकि चीन आगे बढ़ गया। चीन की अर्थव्यवस्था ने मार्च तिमाही में 6.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वित्तीय वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि से घटकर 5.8 फीसदी रह गई है।
देश में कमज़ोर पड़ती अर्थव्यवस्था पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की एक अहम बैठक बुलाई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक ये बैठक 22 जून को नीति आयोग में होगी। पीएम मोदी की अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों के साथ इस बैठक में आर्थिक विकास दर में आयी गिरावट की वजहों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में उन विकल्पों पर भी विचार होगा जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाया जा सके और ग्रोथ सेंटीमेंट में सुधर हो। सरकारी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री इस बैठक में आर्थिक विकास दर के साथ-साथ रोज़गार पैदा करने में आ रही अड़चनों पर भी विचार करेंगे। 
इस बैठक का मुख्य एजेंडा आर्थिक विकास दर को फिर से सुधारना और उसे हायर ग्रोथ की तरफ ले जाना होगा। 31 मई को सांख्यिकी मंत्रालय ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था को 2018-19 में आर्थिक विकास दर घट कर 6.8 फीसदी हो गई है जो पिछले पांच साल में सबसे कम है और इस साल जनवरी से मार्च की तिमाही में आर्थिक विकास दर घट कर 5.8% रह गयी है। 5 जुलाई को संसद में पेश होने वाले आम बजट से पहले इस बैठक को काफी एहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -