- Back to Home »
- Property / Investment »
- ATM कैशलेस होगा तो बैंकों पर जुर्माना लगेगा..RBIने दी चेतावनी...
Posted by : achhiduniya
14 June 2019
छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों से अक्सर ATM में कई दिनों तक कैश नहीं होने की शिकायत आती है।
लोगों को छोटी छोटी रकम तक निकालने के लिए ब्रांच में लंबी लाइन लगानी पड़ती है। बैंकों को ATM में लगे सेंसर के जरिये रियल टाइम बेसिस पर कैश
की जानकारी मिलती है। बैंकों को ये पता चलता है कि ATM में लगे कैश
के ट्रे में कितनी मात्रा में नकदी है और निकासी के औसत के हिसाब से रीफिलिंग की
ज़रूरत कब तक होगी,लेकिन बैंक कई बार इसमें लापरवाही करते हैं
या फिर छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट के पास भेज देते
हैं।
बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट कैश के बदले ग्राहकों से अलग से चार्ज वसूलते हैं। बैकों
के एटीएम अब ज्यादा लंबे समय तक कैशलेस नहीं रहेंगे। रिज़र्व बैंक ने बैंकों को इस
बारे में कड़े निर्देश दिए हैं।
बैंकों से कहा गया है कि अगर तीन घंटे से ज्यादा
समय तक ATM कैशलेस होगा तो बैंकों पर जुर्माना लगेगा। सूत्रों
के अनुसार तीन घंटो से ज्यादा समय तक नकदी नहीं होने पर
बैंकों पर पेनाल्टी लगेगी। यह पेनाल्टी हर रीजन के हिसाब से अलग अलग होगी।


