- Back to Home »
- State News »
- पिछले पांच साल से देश ‘सुपर इमरजेंसी' से गुजर रहा है...सीएम ममता बनर्जी
Posted by : achhiduniya
25 June 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, आज 1975 में घोषित आपातकाल की वर्षगांठ है। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में आज ही के दिन आपातकाल लगाया था जो 21 मार्च 1977 तक प्रभावी रहा था। पिछले पांच साल से देश सुपर इमरजेंसी से गुजर रहा है। हमें अपने इतिहास से सबक सीखना चाहिए और देश में लोकतांत्रिक ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष करना चाहिए। ममता के इस ट्वीट पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि क्या ममता को किसी ने रोका है? वह हर जगह मोदी जी के खिलाफ बोल रही हैं? गाली दी,लेकिन कोई केस तक नहीं हुआ।
बंगाल में हम रास्ते
में उतरते है तो हम पर लाठियां बरसाई जाती हैं। कोई कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं
हैं। बंगाल में हिंसा कोई नई बात नहीं है। जब बदलाव होता है तो सरकार डर कर हिंसा
का सहारा लेती है। उनके चुने लोग उनको छोड़कर हमारे साथ आ रहे है। आज बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। जब वह ईवीएम से
हार जाती है, बैलट की तरफ लौटती है। आज बंगाल में मतदान
करने नहीं दिया जा रहा है। जब वहां परिवर्तन हो जाएगा तब हिंसा का दौर भी थम जाएगा।

