Posted by : achhiduniya 30 June 2019

नागपुर:- केन्‍द्रीय सक परिवहन, राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री श्री. नितीन गडकरी ने कहा है कि देश जी जनता को पारदर्शी परिणाम मूलक और भ्रष्‍टाचार से मुक्‍त सरकार देना हमारी प्राथमिकता है । श्री. गडकरी नागपुर में टैक्‍स बार एसोसिएशन ने प्रत्‍यक्ष कर पर आयोजित एक सेमिनार में बोल रहे थे। श्री. गडकरी ने कहा कि आर्थिक विकास से जुडे सभी मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी का विशेष ध्‍यान है और वो चाहते है कि सभी कार्य समय बध्‍द और परिणाम मूलक होने चाहिए जिसमें भ्रष्‍टाचार बिलकुल नहीं हो। देश में व्‍यापारी वर्ग को करों की मार से बचाने के लिए हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल में जी.एस.टी. लागू किया गया था और ये प्रयास किया गया है कि देश की कर प्रणाली भ्रष्‍टाचार के चंगुल से मुक्‍त हो सके और करो का सही पारदर्शी तरीके से उपयोग हो सके जिसका पूरा लाभ देश की जनता को मिल सके। 
केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि हालांकि कर प्रणाली मेरे मंत्रालय का विषय नहीं है,लेकिन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री होने के नाते मै भी करों के विषय में जुडा हुआ हूं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में देश में लघु उद्योंगो की विकास दर करीब 21 फीसदी है जिसका बढाकर कर 50 फीसदी तक ले जाने का लक्ष्‍य है। उन्‍होने कहा कि नये भारत का स्‍वप्‍न तभी पूरा हो सकेगा जब हमारी सकल घरेलू उत्‍पाद दर करीब 8 फीसदी पर सतत बनी रहेगी। इसके साथ साथ कृषी और ग्रामीण संकट से निपटना हमारे लिए सबसे बडी चुनौती है। पूर्व प्रधानमंत्री स्‍व. श्री. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए श्री. गडकरी ने कहा कि उनके कार्यकाल के समय में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की गई थी। उस वक्‍त में महाराष्‍ट्र राज्‍य सरकार में मंत्री था और श्री.वाजपेयी के निर्देश पर मुझे प्रधानमंत्री ग्रामसक योजना के लिए पूरा कार्य करने का अवसर दिया गया था। जिसमे मैने महाराष्‍ट्र राज्‍य के ग्रामीण इलाकों में 60 हजार कि.मी. तक ग्रामीण सको का निर्माण कराया था। 
मैं तो सब इसलिए बता रहा हूँ की किसी भी कार्य को करने के लिए आपका रूख सकारात्‍मक होना भी आवश्‍यक हो ताकि आपके प्रयासों के सही परिणाम मिल सकें। श्री. गडकरी ने कहा कि ये बदलाव का समय है और यदि हम अपने आप को नहीं बदलेंगे तो जनता की अदालत में हमे माफी नहीं मिलेगी। नागपुर टैक्‍स बार एसोसिएशन और नागपुर की जनता का अभिवादन करते हुए केन्‍द्रीय मंत्री  ने कहा कि मैं आप सभी का दिल से आभारी हूं कि आपने मुझे दुबारा प्रतिनिधि चुन कर लोकसभा में भेजा है । इस मौके पर नागपुर टैक्‍स बार एसोसिएशन के श्री.चंद्रकांतजी, श्री. देवांगनजी तथा बडी संख्‍या में कर सलाहकार श्री. मनोज मोरयानी, सचिव, नागपुर टैक्‍स बार एसोसिएशन, श्री. राजेश लोया, अध्‍यक्ष, इंकम टैक्‍स बार एसोसिएशन, श्री. अनीश ठक्‍कर, सयुक्‍त सचिव, चेम्‍बर ऑफ टैक्‍स कलेक्‍शन, मुंबई, श्री. किशोर देवाणीट्रेझरार, इंकम टैक्‍स बार एसोसिएशन इत्‍यादी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ FSSAI ने कई शराब कंपनियों को भेजा नोटिस, फ्लेवर और लेबलिंग में मिलीं गड़बड़ियों पर एक्शन।@ सुखोई को मिलेगी 'तीसरी आंख'- स्वदेशी रडार से कांपेंगे चीन-पाकिस्तान, एक साथ 100 टारगेट होंगे ट्रैक।@ दो-तिहाई बहुमत मिला तो BJP कुछ भी कर सकती है, पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा दावा।@ बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, तीन पूर्व सांसदों ने थामा बीजेपी का दामन।@ बेंगलुरु के रेजिडेंशियल स्कूल में 6वीं के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने पीटी शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप।@ पाकिस्तान का ISI हैंडलर और कई देशों तक फैलता नेटवर्क,दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में निज्जर-अर्श डाला पर कई बड़े खुलासे।@ दुनिया का सबसे बड़ा साइबर ऑपरेशन-इंटरपोल का 97 देशों में एक्शन, 5 हजार 811 गिरफ्तार- 2,500 करोड़ रुपये फ्रीज।@ पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी कांग्रेस में कलह, खुल कर सामने आई हुड्डा VS सुरजेवाला की लड़ाई।@ महादेव ऐप के मास्टरमाइंड को रेड कॉर्नर नोटिस, एक जूस वाले ने कैसे बनाया 6000 करोड़ का साम्राज्य।@ महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें।@ 27 सप्ताह की गर्भवती 16 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात कराने की मंजूरी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति।@ बुढ़ापे में देखभाल नहीं कर रहे बच्चे तो माता-पिता के पास संपत्ति वापस लेने का हक-हाई कोर्ट।@ वायरल वीडियो के बाद एक्शन में CM विजय, चेन्नई के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में किया औचक निरीक्षण।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -