Posted by : achhiduniya 11 June 2019


पाकिस्‍तान में 11 जून, 2019 को आम बजट पेश किया गया है। यह इमरान खान सरकार का पहला बजट है। पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी बड़ा बजट पेश किया गया है। इस बार का बजट 7.022 लाख करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये का है। पाकिस्‍तान सरकार ने रक्षा बजट में कोई कटौती नहीं की है। इस बार का रक्षा बजट 1.152 लाख करोड़ पाकिस्‍तानी रुपये का है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों के अपील कर कहा, आप सभी से मेरी अपील है कि संपत्ति घोषित स्कीम में हिस्सा लें। इमरान खान ने कहा कि पिछले 10 साल में पाकिस्तान का कर्ज 6 हजार अरब से बढ़कर 30 हजार अरब रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि अगर आप टैक्स नहीं देते तो हम देश को आगे नहीं ले जा सकेंगे।
30 जून के बाद आपको यह मौका नहीं मिलेगा। Govt of Pakistan @pid_gov Prime Minister Imran Khan’s special message to the public for Assets Declaration Scheme. The Scheme lasts till 30th June 2019. उन्होंने कहा कि जो हम सालाना टैक्स जमा करते हैं जो है तकरीबन 4 हजार अरब रुपया, उसमें से आधा टैक्स इन कर्ज की किस्तें अदा करने में जाती है। जो बाकी पैसा बचता है उसमें यह मुल्क अपने खर्चे पूरा नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बदकिस्मती से दुनिया का ऐसा देश है, जहां दुनिया में सबसे कम टैक्स दिया जाता है,लेकिन उन चंद मुल्कों में से हैं जो सबसे ज्यादा खैरात देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जज्बा आ गया तो कम से कम हम 10 हजार अरब रुपया हर साल इकट्ठा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम टैक्स नहीं देंगे तो अपने मुल्क को ऊपर नहीं उठा सकते। 
हमें अपने आप को बदलना पड़ेगा। पाकिस्तान प्रधानमंत्री ने कहा कि अल्लाह कुरान में कहता है कि मैं कभी किसी कौम की हालत नहीं बदलता, जब तब वह कौम खुद अपनी हालत बदलने की कोशिश नहीं करता। उन्होंने कहा कि 30 जून तक आपके पास वक्त है कि अपनी संपत्ति, बेनामी संपत्ति, बेनामी बैंक अकाउंट को घोषित करें। 30 जून के बाद आपको यह मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज सरकार के पास ऐसी जानकारी है जो पहले की सरकारों के पास नहीं थी।  हमारे एजेंसियों के पास जानकारी है कि किसके पास बेनामी संपत्ति है, बेनामी अकाउंट है। इसलिए इस स्कीम का फायदा उठाएं और पाकिस्तान को फायदा दें।  अपने बच्चों का भविष्य ठीक करें और मौका दें कि हम लोगों को गुरबत से निकाले। पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने मई महीने में 'एसेट डिक्लेरेशन स्कीम' के नाम से पहली कर माफी योजना घोषित की थी। इसके तहत नागरिकों से मामूली कर चुकाकर बेनामी संपत्ति, बैंक खाते और विदेश में जमा धन को 'सफेद' करने की अपील की गई थी।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ बारात में बज रहे DJ की तेज आवाज से 140 मुर्गियों की मौत, पोल्ट्री फार्म संचालक सदमे में।@ रक्षा क्षेत्र में बड़ी कामयाबी-DRDO और नौसेना ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण।@ बिहार- चौकीदार का बेटा निकला रंगबाज, पिता की वर्दी पहन कर की ड्यूटी फिर बनाई रील, FIR दर्ज।@ 300 करोड़ का दांव, ज़ॉम्बी दुनिया में एंट्री,धुरंधर के बाद रणवीर सिंह की प्रलय करेगी धमाका, विवाद के बीच बड़ा अपडेट।@ ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने जयशंकर को किया फोन, पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर हुई बात।@ CBI के जॉइंट डायरेक्टर और दिल्ली पुलिस के एक्स अधिकारी को दिल्ली की कोर्ट ने सुनाई सजा, IRS के घर मारी थी रेड।@ फिरहाद हकीम ने बच्ची से डलवा दिया वोट ममता के मंत्री की फैमिली फोटो से खड़ा हुआ बड़ा विवाद।@ MP में गेहूं खरीदी की जमीनी हकीकत जानेंगे CM मोहन- कहीं भी उतरेगा हेलिकॉप्टर, औचक किसानों से होगा संवाद।@ मां के फैसले से जज हो गए हैरान, बेटे के हत्यारे पिता को सजा दिलाने के लिए लड़ी 7 साल लंबी लड़ाई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -