- Back to Home »
- Discussion »
- गृहमंत्री बनते ही अमित शाह का पहला एक्शन की जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाक़ात व ली हालात की जानकारी....
गृहमंत्री बनते ही अमित शाह का पहला एक्शन की जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाक़ात व ली हालात की जानकारी....
Posted by : achhiduniya
01 June 2019
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने गृह मंत्री को राज्य के सुरक्षा हालात के बारे में अवगत कराया। पन्द्रह मिनट चली बैठक के दौरान राज्यपाल ने गृह मंत्री को अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी के बारे में अवगत कराया। यह 46 दिवसीय यात्रा मासिक शिवरात्रि के दिन एक जुलाई से शुरू होगी और यह 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। दोनों लोगों के बीच विकास के विभिन्न मुद्दों के अलावा कश्मीर घाटी एवं सीमाई क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पत्रकारों से कहा, मैंने गृह मंत्री के साथ सुरक्षा मामलों और विकास के मुद्दों पर चर्चा की।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव कराने
संबंधी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि मामला चुनाव आयोग के अंतर्गत आता है।
जम्मू कश्मीर में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। जम्मू
कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के अलावा केरल के राज्यपाल पी.सदाशिवम और
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने भी दिन में अमित शाह से अलग-अलग
मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शाह से अलग से
मुलाकात की।

