Posted by : achhiduniya 02 June 2019


बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोविन्द घाट से करीब 21 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई के बाद 15 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित तीर्थस्थल हेमकुण्ड साहिब पहुंचा जाता है। गोविन्द घाट से पुलना तक 3 किलामीटर की दूरी वाहन से और बाकी पैदल ही तय करनी पड़ती है। हिमालय की चोटियों के बीच में स्थापित सुन्दर एवं रमणीक तीर्थ स्थल हेमकुण्ड साहिब में एक विशाल सरोवर है, वहीं हेमकुण्ड गुरुद्वारा बनाया गया है, जहां सिख्खों के गुरु गुरुगोविन्द सिंह ने तपस्या की थी। 31 मई को सुबह आठ बजे गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में रवाना हुआ तीर्थयात्रियों का जत्था देर शाम घांघरिया पहुंचा। 
पहले जत्थे में करीब आठ हजार तीर्थयात्री शामिल हैं। पहले जत्थे को शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा में अखंड पाठ के बाद वहां से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना किया। गोविंदघाट से 21 किलोमीटर दूर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा समुद्र तल से 15,000 फीट की ऊंचाई पर एक झील के किनारे स्थित है। सिखों के प्रसिद् धार्मिक स्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 01 जून को पूरे विधि विधान के साथ भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुग्रंथ साहिब को पंच प्यारों की अगुवाई में सच्च खण्ड से दरबार हॉल में लाया जाएगा, जहां पहली अरदास के साथ सुखमनी साहिब के पाठ तथा शब्द कीर्तन किया जाएगा।
उसके बाद दोपहर में दूसरी अरदास के साथ हुकम नामा लिया जाएगा और श्री हेमकुंड साहिब का इतिहास भक्तों को बताया जाएगा। उच्च गढ़वाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध सिख तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकालीन अवकाश के बाद शनिवार 1 जून से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -