- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- रामदास अठावले की किस बात पर संसद में लगे ठहाके....
Posted by : achhiduniya
19 June 2019
राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिड़ला को
लोकसभा स्पीकर चुना गया है। बुधवार को उन्हें स्पीकर चुने जाने के बाद सभी पार्टी
के नेताओं ने बधाई दी और वक्तव्य दिया। रामदास अठावले ने अपने भाषण के दौरान
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी। अठावले ने कहा, राहुल जी ने बहुत कोशिश की, लेकिन
लोकतंत्र में लोग जो चाहते हैं उनकी सरकार बनती है। जब आपकी सत्ता थी, तो मैं आपके साथ था। चुनाव से पहले कांग्रेस वाले बोल रहे थे कि इधर आओ,
लेकिन मैंने बोला मैं उधर आकर क्या करूंगा।
मैंने हवा का रुख देखा
था कि हवा मोदी जी के साथ है। रामदास अठावले के इतना कहते ही पीएम मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम नेता हंस पड़े। रामदास अठावले के
भाषण पर पीएम मोदी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया सहित सदन में मौजूद सभी नेता खिलखिलाकर
हंस पड़े।

