- Back to Home »
- State News »
- डाकघरों से संबधित शिकायत निवारण 28 जून को डाक अदालत में....
Posted by : achhiduniya
19 June 2019
नागपूर:- डाक अदालत में डाक सेवा से संबधित ऐसी शिकायतों पर विचार किया जायेगा जिसका निपटारा छह सप्ताह के अंदर न किया गया हो।ऐसे शिकायतकर्ता जिनकी मेल/ सेवा काऊंटर/ स्पीड पोस्ट डाक वस्तुओं/ बचत बैंक और मनीऑर्डर से संबधित नागपूर शहर मंडल ( नागपूर ग्रामीण क्षेत्र छोड़कर ) के अंतर्गत आनेवाले डाकघरों से संबधित कोई शिकायत है तो उनसे अनुरोध है कि वे उपयुर्क्त डाक अदालत में उपस्थित रहे। एक व्यक्ति से केवल एक ही शिकायत स्वीकार की जायेगी। मूल शिकायत जिस अधिकारी के पास भेजी गई थी उस अधिकारी का नाम /पदनाम और प्रस्तुत करने की तारीख का उल्लेख किया जाना चाहिए। साथ ही उसी शिकायत की प्रतिलिपि आवेदन पत्र के साथ भेजी जानी चाहिए।
शिकायतकर्ता को अपनी शिकायत डॉ.एस.एस. पाठक , वरिष्ठ
अधीक्षक डाकघर, नागपूर शहर मंडल, नागपूर
-४४०००१’ के पास
24 जून 2019 तक अथवा उसके पहले डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से पहुचाई
जानी चाहिए। इसके बाद आनेवाली शिकायतों पर विचार नहीं किया जायेगा। शिकायतकर्ता को
अपनी शिकायत पर अपना नाम तथा पता टेलीफोन नंबर सहित लिखना चाहिए। शिकायतकर्ता अपने
स्वयं के खर्चे पर उक्त डाक अदालत में उपस्थित रह सकते है। यह जानकारी वरिष्ठ
अधीक्षक डाकघर, नागपूर शहर मंडल, नागपूर
द्वारा दी गई है।
दुसरी खबर:- अंतरराष्ट्रीय
योग दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन
नागपूर: अंतरराष्ट्रीय योग दिन के उपलक्ष्य में
भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधीन कार्यरत क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो
नागपुर की और से सुराबर्डी, तहसील एवं जिला नागपुर गांव में
योग के बारे में जन जागृती करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान
आंगनवाडी ,सुराबर्डी गांव में योगा दिन का महत्व तथा योग का दैनंदिन जीवन
में कैसा उपयोग होता है,इस बारे में ब्यूरो की सहायक
संचालिका श्रीमती मीना जेटली ने मार्गदर्शन किया। इस दौरान गांव के बुजुर्ग, गृहीणी तथा छोटे बच्चों ने योग के प्रति उत्साह दिखाया। योग प्रचारक के
रूप में योग तज्ज्ञ संजय वानखेडे तथा प्रकाश राउत ने गांव वालों को योग का महत्व
समझाया। इस अवसर पर प्रश्न मंजुषा प्रतियोगिता का आयोजनभी किया गया। प्रतियोगिता
के विजेताओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को गांव
की सरपंचा श्रीमती विनिता तायडे ने सराहा तथा आगे भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में
सहयोग करने की इच्छा जताई। योग के प्रति जनजागृती हेतु क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो
नागपुर द्वारा ऑर्डिन्स फॅक्ट्री, वाडी, ग्राम पंचायत वडधामना, महाराज बाग़, जपानी गार्डन तथा वॉकिंग स्ट्रीट, रामगिरी जगहों पर
भी कार्यक्रमों का आयोजन किए जायेंगें,ऐसी जानकारी क्षेत्रीय
लोक संपर्क ब्यूरो नागपुर की सहायक निदेशक श्रीमती मीना जेटली ने द्वारा दी गई है।


