- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-व्हाट्सएप-ट्विटर पर सक्रिय रहते है पीएम मोदी व उनका केंद्रीय मंत्री मंडल समूह...
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक-व्हाट्सएप-ट्विटर पर सक्रिय रहते है पीएम मोदी व उनका केंद्रीय मंत्री मंडल समूह...
Posted by : achhiduniya
24 June 2019
डिजिटल इंडिया को तवज्जो देते हुए नरेंद्र मोदी सरकार के कई प्रमुख मंत्री टेकनालोजी का उपयोग करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहने के लिए एपल और एंड्रायड के वर्तमान में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन्स का उपयोग करते हैं। मोदी की डिजिटल इंडिया मुहिम के बाद भारत में स्मार्टफोन के उपयोग में भारी उछाल आया है। मोदी के ट्विटर पर 4.82 करोड़ फॉलोवर्स हैं। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 11 करोड़ फॉलोवर्स के साथ वह 9.6 करोड़ फॉलोवर वाले ट्रंप से आगे हैं। केंद्रीय ग्रहमंत्री व सांसद अमित शाह अपनी टीम से जुड़ने के लिए फेसबुक और व्हाट्सएप दोनों का उपयोग करते हैं।
शाह के वर्तमान में ट्विटर पर 1.4 करोड़ फॉलोवर हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं
प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान दो स्मार्टफोन -आईफोन और एंड्रायड बेस्ड का
उपयोग करते हैं। अपडेट रहने और कार्यालय संबंधित सभी कार्यों पर निगरानी रखने के
लिए वह व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर का बहुत ज्यादा उपयोग
करते हैं। प्रधान के वर्तमान में ट्विटर पर 11 लाख फॉलोवर
हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी फेसबुक और ट्विटर
दोनों पर सक्रिय हैं। महाराष्ट्र की नागपुर लोकसभा सीट से सांसद गडकरी कार्यालय के
दैनिक कार्यों पर नजर रखने के लिए ट्विटर और फेसबुक को तरजीह देते हैं। अपनी टीम
पर निगरानी रखने के लिए वह ट्विटर और फेसबुक का लगातार उपयोग करते हैं।
गडकरी के
वर्तमान में ट्विटर पर 51.5 लाख फॉलोवर हैं। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला
सीतारमण अपने मंत्रालय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों के बारे में
बताने के लिए सरकारी अधिकारियों और जनता से जुड़ने के लिए सिर्फ ट्विटर का उपयोग
करती हैं। ट्विटर पर उनके 22.3 लाख फॉलोवर हैं। इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह
कुलस्ते भी सोशल मीडिया का भरपूर उपयोग करते हैं और व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर सक्रिय रहते हैं।


