- Back to Home »
- Politics »
- राहुल गांधी ने बताई पीएम मोदी के चुनाव जीतने की असली वजह...
Posted by : achhiduniya
08 June 2019
राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र कलेक्टरेट कार्यालय स्थित वायनाड लोकसभा सदस्य के कार्यालय के दौरे के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने कई लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोगों से कहा, वायनाड में सभी लोगों के लिए मेरे दरवाजे खुले हैं और यहां के लोगों की समस्याओं को हल करना मेरी जिम्मेदारी है। राहुल को कलपेट्टा में उनका रोडशो देखने आए लोगों के साथ बातचीत करते देखा गया। वह शुक्रवार को वायनाड में मतदाताओं को धन्यवाद देने पहुंचे। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद केरल पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।
तीन दिवसीय दौरे पर केरल
पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झूठ बोलकर लोकसभा चुनाव जीता। राहुल ने अपने संसदीय
क्षेत्र वायनाड में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, मोदी ने झूठ बोलकर और नफरत फैलाकर चुनाव जीता, लेकिन हम उन्हें इसका जवाब सच्चाई, प्रेम और स्नेह से देंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने
केरल के निलंबर में एक जनसभा के दौरान कहा था कि मौजूदा मोदी सरकार और नरेंद्र मोदी
देश में नफरत फैला रहे हैं। कांग्रेस जानती है कि नफरत से निपटने का एकमात्र
रास्ता प्यार है। हम देश में कमजोरों को मोदी की नीतियों से बचाने के लिए
प्रतिबद्ध हैं। मैं आपका प्रतिनिधित्व करने और बेहतर वायनाड बनाने के लिए तैयार
हूं। कांग्रेस अध्यक्ष के साथ प्रदेश पार्टी अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन, विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला और एआईसीसी के
महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मौजूद थे।

