- Back to Home »
- Religion / Social »
- जामा मस्जिद में टिक-टॉक पर लगा बैन...
Posted by : achhiduniya
08 June 2019
जामा मस्जिद में लड़कियों का डांस वीडियो
वायरल हो जाने के बाद अब किसी को भी यहां वीडियो बनाने की इजाजत नहीं है। यहां
हज़ारों लोग नमाज़ पढ़ने आते हैं। यहां घूमने आने वालों लोगों को फोटो और वीडियो
का बहुत शौक होता है, लेकिन इस वाकये के बाद अब जामा मस्जिद में
वीडियो बनाने की मनाही है। जामा मस्जिद में अब टिक-टॉक पूरी तरह से बैनकर दिया गया है। अब आप मस्जिद के अंदर जाकर वीडियोज़ नहीं बना
पाएंगे।
ये फैसला दो विदेशी लड़कियों के डांस की वजह से हुआ। ये दोनों लड़कियां
जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने वाले कक्ष के पास डांस करते हुए टिक-टॉक वीडियो बना
रही थीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के
बाद जामा मस्जिद में टिक-टॉक पर बैन लगा दिया गया। अब जामा मस्जिद के अंदर सिविल
डिफेंस के मेम्बर 55 साल के कैफियत खान लोगों पर नज़र रखे हुए
हैं। उनका काम है मस्जिद के अंदर तस्वीर और वीडियो बनाने वालों को रोकना।
उन्होंने
बताया कि इन विदेशी लड़कियों ने गाउन पहनकर नमाज़ कक्ष में 16 सेकेंड डांस वीडियो बनाया। सिर्फ यही नहीं मस्जिद
के अंदर हाल फिलहाल में कुछ डांस और एक्टिंग करते हुए वीडियोज़ भी वायरल हुए थे।


