- Back to Home »
- Politics »
- प.बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं...कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया बयान
प.बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं...कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिया बयान
Posted by : achhiduniya
10 June 2019
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री रहते हुए निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प.बंगाल में राष्ट्रपति शासन होगा तभी निष्पक्ष चुनावों होंगे। इसके अलावा प.बंगाल में हिंसा की खबरों पर बोलते हुए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने BJP और ममता बनर्जी की TMC, दोनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि बंगाल में हिंसा के लिए बीजेपी और टीएमसी ही जिम्मेदार है। बता दें कि हाल ही में BJP और TMC के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष में चार लोगों के मरने की खबर सामने आई थी। मरने वालों में तीन BJP के और एक TMC का कर्यकर्ताओं बताया गया था। इससे पहले भी लोकसभा चुनावों के दौरान से प. बंगाल में हिंसा की घटनाएं होती आ रही हैं।
लोकसभा चुनावों से पहले अधीर रंजन चौधरी से बंगाल
की कमान लेकर पूर्व सांसद और सीनियर नेता सोमेन मित्रा को सौंप दी गई थी। इस बदलाव
से चौधरी नाखुश बताए जा रहे थे। अधीर ने 1996 में अपने
राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी, तब वह विधायक
बने। वह तब से अब तक कई चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की
कैबिनेट में 28 अक्टूबर 2012 को रेलवे
राज्य मंत्री के रूप में भी शामिल हुए थे।

