- Back to Home »
- Discussion »
- नेता शराब, पैसा और सेक्स के बिना नहीं रह सकते.... JAP सुप्रीमो पप्पू यादव
Posted by : achhiduniya
10 June 2019
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मधेपुरा से पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा,पांच विधायक मणिपुर में जाकर कम उम्र की लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे हैं और शराब पी रहे हैं। कुछ नेता तो इन्जॉय करने के लिए विदेश चले जाते हैं। ये नेता बिना शराब, पैसा और सेक्स के जिंदा नहीं रह सकते। पप्पू यादव ने कहा कि आप इतिहास उलट कर देखें तो कई नेता ऐसे मिलेंगे जो सेक्स और शराब के स्कैंडल में डूबे हैं।
पूर्णिया में मीडिया से
बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि कुछ नेता और विधायक बिना शराब और सेक्स के रह
ही नहीं सकते। पूर्व सांसद ने कहा कि जनता भी ऐसे नेताओं को ही सिरमौर बनाती है। उन्होंने
पूर्व की घटनाओं और नेताओं की करतूतों का जिक्र भी किया। पप्पू ने कहा कि जनता भी
ऐसे नेताओं के कर्मों को भुला देती है। आजकल अपराधी मंत्री, एमएलए और सांसद बन जा रहे हैं।

