- Back to Home »
- State News »
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उनके मंत्री हुए BMC द्वारा डिफॉल्टर घोषित....
Posted by : achhiduniya
24 June 2019
सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत दायर की गई याचिका
में बेहद ही चौकने वाला खुलासा सामने आया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस सहित कई नेताओं के आवास को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने डिफॉल्टर
घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री फडणवीस के घर का लगभग साढ़े 7 लाख रुपये (कुल 7,44,981)
का पानी का बिल बकाया है। इस वजह से उनके घर को डिफॉल्टर घोषित किया गया है। फडणवीस
के अलावा उनकी सरकार में कुल 18 मंत्रियों को भी डिफॉल्टर घोषित किया गया है।
इसमें
पता चला है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास
पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपया बकाया
है। आरटीआई के खुलासे के बाद वो नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनपर
ये राशि बकाया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ पंकजा मुंडे,एकनाथ शिंदे,सुधीर मुनगंटीवार,विनोद
तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। वहीं रेलवे पर भी पानी की
सप्लाई के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का 869 करोड़ रुपये से ज्यादा का
बकाया है। आरटीआई के एक सवाल के जवाब में इसकी जानकारी मिली है।
![]() |
| [पंकजा मुंडे] |
पश्चिम रेलवे पर वर्ष 2001 से अब तक नगर निकाय
का 205.74 करोड़ रुपये बकाया है। इसी अवधि में मध्य रेलवे का 161.04 करोड़ रुपये
का बिल भी लंबित है। महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इस
बात की संभावना है कि भाजपा एक बार फिर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की ही अगुवाई
में चुनाव लड़ेगी। चुनाव से पहले सीएम के खिलाफ हुई इस कार्रवाई से वो विरोधियों
के निशाने पर आ गए हैं। डिफॉल्टर की लिस्ट सामने आने से विपक्ष को मुख्यमंत्री पर
निशाना साधने का मौका मिलेगा।


