Posted by : achhiduniya 13 July 2019


पिछले दिनो गोवा में 10 कांग्रेस विधायक बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए थे। पिछले काफी समय से बीजेपी और टीएमसी के बीच संघर्ष चल रहा है। इस बीच पिछले महीने कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। जिसपर ममता बनर्जी ने बयान जारी करके पार्टी ने नेताओं को चेतावनी दी थी। ममता बनर्जी ने कहा था,कुछ नेता इस उम्‍मीद से ऐसे कदम उठा रहे हैं कि उनके पाप धुल जाएंगे,लेकिन वे बहुत बड़े भ्रम में हैं। ऐसा कभी नहीं होने वाला है। अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे उसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। चाहे उसे किसी भी पार्टी का समर्थन क्‍यों न प्राप्‍त हो। 
कर्नाटक का राजनीतिक संकट अभी खत्म नहीं हुआ है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के 107 विधायक उनके संपर्क में हैं। कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी नेता मुकुल रॉय ने कहा, सीपीएम, कांग्रेस और टीएमसी के पश्चिम बंगाल के 107 विधायक भाजपा में शामिल होंगे। हमारे पास उनकी सूची तैयार है और वे हमारे संपर्क में हैं। इससे पहले अप्रैल माह में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के सेरमपुर में रैली के दौरान ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा था. उन्‍होंने ममता बनर्जी के उस बयान पर धन्यवाद दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पीएम मोदी को मिट्टी से बना रसगुल्ला भेजेंगी। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं दीदी का बहुत आभारी हूं।
पीएम ने कहा था, आप जितने भी रसगुल्ले बनाकर भेजेंगी और उसमें जितने भी पत्थर आएंगे उसे मैं लेने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि ये पत्थर आपके गुंडे निर्दोष लोगों को मारने में इस्तेमाल करते हैं। मैं वो सभी पत्थर खाने को तैयार हूं जो निर्दोश लोगों के सिर फोड़ने में इस्तेमाल होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, दीदी आपकी जमीन खिसक चुकी है और देख लेना नतीजे आने के बाद आपके विधायक भी आपको छोड़कर भाग जाएंगे। आज भी आपके 40 विधायक मेरे संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -