- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- चंद्रमुखी चौटाला उर्फ कविता कौशिक ने क्यू कहा...? “है न विराट कोहनी”....
Posted by : achhiduniya
14 July 2019
टीवी शो एक्टर कविता कौशिक को एफआईआर से पहचान मिली जहां वो एक तेज तर्रार हरियाणवी इंस्पेक्टर
'चंद्रमुखी चौटाला' की
भूमिका अदा करती थीं। चंद्रमुखी चौटाला के नाम
से घर-घर में मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह अपनी फोटोज और
वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिन पर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिलता है।
हाल ही में कविता कौशिक ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर
फैंस दंग रह गए।
इस तस्वीर में कविता कौशिक योग करती हुईं नजर आ रही हैं। इस
योगासन में वह सिर्फ और सिर्फ अपनी कोहनियों के बल पर लेटी हुई हैं। अपने पोस्ट
में कविता कौशिक ने लिखा कि जब आपको सही प्रेरणा मिलती है तो आपको किसी सपोर्ट की
जरुरत नहीं होती है। अपने पोस्ट में उन्होंने योगा एक्सपर्ट कैटरीना पाटिमों को
टैग किया है। कविता ने लिखा कि प्रेरणा के लिए
धन्यवाद कैटरीना, सिर्फ कोहनी पर टिका है मामला, “है न विराट कोहनी”।
कुछ
दिनों पहले कैटरीना पाटिमो ने भी ऐसा ही एक योगासन सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जहां
वह सिर्फ अपनी कोहनियों के बल लेटी हुईं थी। उनकी इस तस्वीर पर दुनिया भर से
प्रतिक्रियाएं मिली थी। कैटरीना एक योग एक्सपर्ट हैं, जो अक्सर अपनी तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। टीवी की दुनिया
के कई लोग उन्हें फॉलो करते हैं।


