- Back to Home »
- Sports »
- अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए 4 गोल्ड मेडल जीते 47 वर्षीय दो बच्चो की माँ ने...
Posted by : achhiduniya
17 July 2019
अगर इंसान चाहे तो क्या नही कर सकता क्या कुछ नही पा सकता...? ऐसी ही एक मिसाल 40 की उम्र में वेट लिफ्टिंग ट्रेनिंग की शुरुआत करने वाली भावना ने 47 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए 4 गोल्ड मेडल जीत कर पेश की। यह मेडल उन्होंने रूस में आयोजित ओपन एशियन पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप ऑफ AWPC/WPC’ में हासिल किए। पुणे की रहने वाली भावना दो बच्चों की मां और IAF के फायटर पायलट की पत्नी हैं। भावना ने प्रोफेशनल वेट लिफ्टिंग की शुरुआत 41 साल की उम्र में की। उन्होंने अपनी ताकत बढ़ाने के लिए यह ट्रेनिंग शुरू की थी, जिसके बारे में इंडियन एयरफोर्स की बॉडी बिल्डिंग टीम ने उन्हें बताया था। भावना वेट लिफ्टिंग के दौरान घायल नहीं होना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने ट्रेनिंग से पहले इंटरनेट पर वेट लिफ्टिंग के बारे में खूब रिसर्च की। ज्यादातर वक्त घर पर बीताने वाली भावना ने इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल किया।
उन्होंने घर
रहकर वेट लिफ्टिंग के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई। इसके लिए उन्होंने
यूट्यूब पर विडियो देखें और ऑनलाइन कई आर्टिकल्स पढ़ें। इसके बाद, उन्होंने 6 वर्षों तक इंडियन एयरफोर्स की
बॉडी बिल्डिंग टीम की गाइडेंस में कड़ी मेहनत की। भावना को इस प्रतियोगिता के बारे में इंस्टाग्राम से पता चला
था। भावना के पति जीपी कैप्टन एस टोकेकर ने भी पत्नी के साथ ट्रेनिंग की। दोनों
साथ में हाफ मैराथन भी दौड़ चुके हैं। जिस प्रतियोगिता में भावना ने 4 स्वर्ण पदक जीते, जिसे ‘वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग कांग्रेस’ (WPC) ने आयोजित किया था। इस कंपीटिशन का मकसद सभी एथलीट्स को अपनी
प्रतिभा दिखाने का मौका देना था। 500
खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें
से 14 खिलाड़ी भारतीय थे।

