- Back to Home »
- Discussion »
- क्यू आधी रात तक चली लोकसभा में बहस....?
Posted by : achhiduniya
17 July 2019
विपक्ष ने सरकार पर आरोप लगाया कि कृषि सेक्टर के लिए सरकार पर्याप्त काम नहीं कर रही है। वहीं सरकार की तरफ से कहा गया कि बीते 5 सालों में मोदी सरकार की तरफ से किसानों के लिए कई योजनाएं निकाली गईं। नई के सरकार के गठन के बाद एक हफ्ते में दूसरी बार लोकसभा में रात 11 बजकर 59 मिनट तक कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय के संबंध में चर्चा हुई। इससे पहले 11 जुलाई को भी रात में 11.58 बजे तक रेलवे मंत्रालय पर बहस हुई थी। 90 सदस्यों ने बहस में भाग लिया था।
बहस की शुरुआत दोपहर 2.45 के आस-पास हुई थी। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने कहा था, इसके पीछे तकनीकी कारण थे इसलिए आधी रात में सदन की कार्रवाई
स्थिगित करनी पड़ी थी। नहीं तो सुबह 3 बजे तक
कार्रवाई को प्राथमिकता दी जाती।
मंगलवार को हुई सदन की कार्रवाई में किसानों के बढ़ते
सुसाइड के मामलों पर चिंता जाहिर की गई और
विपक्ष के सदस्यों ने कृषि की बिगड़ती स्थिति के लिए सरकार को सुझाव देते हुए कहा
कि किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए पर्याप्त पानी, क्वालिटी वाले बीज और जायज पारिश्रमिक तय किया जाए।


