- Back to Home »
- Crime / Sex »
- 6 महीने के अंदर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे होंगे, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज..
6 महीने के अंदर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे होंगे, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज..
Posted by : achhiduniya
02 July 2019
बीजेपी नेता की मानें तो आज DCP ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, जरूरत
पड़ी तो एंटी करप्शन ब्यूरो में भी जाएंगे और सीबीआई में भी इसकी शिकायत दर्ज
कराएंगे। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में हुए घोटाले पर भारतीय जनता पार्टी
(बीजेपी) ने मंगलवार को पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई। दिल्ली
बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा कि RTI में शिक्षा विभाग
के घोटाले उजागर हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिक्षा
नीति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल के शासन में पांच लाख का कमरा
25 लाख रुपए में बन रहा है।
खुराना ने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार जनता की
गाढ़ी कमाई का गबन कर रही है। हरीश खुराना ने कहा कि दिल्ली की जनता सीएम अरविंद
केजरीवाल से जवाब मांग रही है कि उनका पैसा कहां गया? खुराना
ने कहा कि इसका जवाब अरविंद केजरीवाल को देना पड़ेगा। वहीं, मनीष
सिसोदिया के काउंटर पर हरीश खुराना ने कहा कि तू इधर उधर की बात मत कर। ये बता
कारवां कहां लुटा? आज दिल्ली की जनता पूछ रही है पांच लाख की
चीजें 25 लाख रुपए में आपने कैसे बनाईं? आज मुझे लगता है कि
मनीष सिसोदिया बिल्डर बन गए हैं। खुराना
ने कहा कि बिल्डर सैंपल फ्लैट तैयार करके फ्लैट दिखाता है।
वैसे ही एक सैंपल स्कूल बनाकर वह लोगों को बरगला रहे हैं। यह नहीं चलेगा, बीजेपी पूरे सबूतों के साथ आई है, उनको पूरा जवाब देना पड़ेगा। बीजेपी नेता ने कहा कि 2000 हजार करोड़ रुपए कहां गए? इसके बारे में अरविन्द केजरीवाल जवाब दें. उन्होंने कहा कि इसी थाने में अरविंद केजरीवाल ने कभी शीला दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आज इसी थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। यही फर्क आम आदमी पार्टी और बीजेपी में है। बीजेपी इस पूरे मसले को अंजाम तक ले कर जाएगी और 6 महीने के अंदर सीएम केजरीवाल सलाखों के पीछे होंगे।
![]() |
| [ दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना] |