Posted by : achhiduniya 10 July 2019


नीति आयोग की रिपोर्टके अनुसार अगर जल संरक्षण और संवर्धन को लेकर उचित कदम नहीं उठाए गए तो अगले दो सालों में दर्जनों जिलों में भूजल पूरी तरह सूख जाएगा, जिसके बाद स्थिति विकराल हो जाएगी। इस रिपोर्ट में पानी को बर्बाद होने से रोकने और साथ ही पानी को साफ कर बार-बार यूज करने जैसे सिस्टम विकसित करने पर जोर दिया गया था। देश भर में पानी के बढ़ते संकट को देखते हुए उत्तरी रेलवे ने ऐसा मेगा प्लांट तैयार किया है जो कि ट्रेन धोते समय इस्तेमाल किए गए पानी को साफ कर हर दिन दोबारा वहीं पानी इस्तेमाल कर रहा है। इतना ही नहीं साफ किए गए इस पानी को ट्रेन धोने के अलावा हॉर्टिकल्चर के लिए भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां तक की अल्ट्रा फिल्ट्रेशन के बाद इस पानी को पीने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
इस प्लांट की कैपेसिटी हर दिन 6 लाख लीटर की है, और हर बार इसमें से 10% पानी कम होता जाएगा. यानी की अगर 6 लाख लीटर की कैपेसिटी है तो लगभग 5 लाख 46 हजार लीटर पानी वापस साफ हो जाएगा और बचे हुए गंदे पानी को भी ट्रीट करके उसका स्लज और उपले बना कर उसका खाद बनाया जाएगा। ये पानी फिलहाल सिर्फ ट्रेनों को साफ करने और बागवानी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। शुरुआत में 2 ट्रेनें इस पानी से धोई जा रही हैं आगे क्रॉसिंग लाइन का काम पूरा होने के बाद और भी ट्रेने यहां धोई जाएंगी। देश में हर दिन 12 हजार से भी ज्यादा ट्रेनें पटरियों पर दौड़ती हैं। 
[प्रतीकात्मक चित्र]
सभी ट्रेनों को समय समय पर धोया जाता है और एक ट्रेन को धोने के लिए करीब 20 हजार लीटर पानी इस्तेमाल किया जाता है। ये पानी नालियों में बह कर बर्बाद हो जाता है, लेकिन अब रेलवे ने इस पानी को बचाने का इंतजाम कर लिया है।इसके लिए उत्तरी रेलवे ने शुकूरपुर बस्ती रेलवे स्टेशन के पास एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है जो ट्रेनों को धोने वाले पानी को इकट्ठा कर उसे साफ कर दोबारा पाइपलाइन में भेज देता है। मशीन भारत में ही तैयार की गई है। इसे मोटर, फिल्टर, केमिकल और कॉन्क्रीट टैंकर से तैयार कर बनाया गया है। यह प्लांट एक दिन में 6 लाख लीटर दूषित पानी को साफ करके फिर से इस्तेमाल करने के लिए तैयार करता है।
[प्रतीकात्मक चित्र]
सबसे पहले गंदा पानी एक कुएं में इकट्ठा किया जाता है वहां छोटी छोटी गंदगी को पानी से अलग कर दिया जाता है। इसके बाद पानी  एरियस्टेशन टैंक में भेजा जाता है। इस टैंक में पानी में बैक्टीरिया छोड़े जाते हैं जो खुद को और बड़ा कर पानी से सारा ऑर्गेनिक वेस्ट को खा जाते हैं।  इसके बाद साफ पानी और डाइजेस्टेड वेस्ट अलग-अलग हो जाता है। वेस्ट नीचे तलहटी में बैठ जाता है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD की चेतावनी, दिल्ली-NCR में भी बदलेगा मौसम। @ असम में औसत से 29% कम हुई है बारिश, फिर भी बाढ़ के भयंकर संकट से कैसे जूझ रहा है प्रदेश।@ मॉनसून सत्र के पहले सप्ताह में राज्य सभा में 6 प्रतिशत तो लोक सभा में सिर्फ 5 फीसदी हुआ कामकाज।@ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट,चार श्रमिकों की मौत।@ आदर्श स्थिति न हो तो युवा विरोध करते हैं और उन्हें ये करना चाहिए, सरकार ने भी उन्हें नहीं रोका-निर्मला सीतारमण।@ तेज प्रताप जेल में, कई छात्रों पर केस, तेजस्वी बोले- प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR नहीं हटे तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन।@ जंतर मंतर के विरोध प्रदर्शन पर बोले उद्धव ठाकरे- लोकतंत्र को मिली ऑक्सीजन।@ कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धारमैया का चुनावी राजनीति से संन्यास, बोले- 2028 में नहीं लड़ूंगा चुनाव।@ इस्तीफे से मेरी बेटी वापस नहीं आएगी, पेपर लीक के दोषियों को फांसी हो, खुदकुशी करने वाली छात्रा की मां।@ इंसान जैसी दिखने वाली रोबोट बनी टीचर,अमेरिका के हाई स्कूल में शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट।@ मीराबाई चानु ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला गोल्ड ऋषिकांत सिंह ने जीता सिल्वर।@ बिहार CJP आंदोलन-तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, जेल भेजे गए सिवान में AK-47 से फायरिंग का सनसनीखेज दावा। @ असम के कछार में फैक्टरी में सिलेंडर विस्फोट, चार श्रमिकों की मौत।@ नंदन नीलेकणी की अगुवाई में बनी हाई पावर्ड टास्क फोर्स,पेपर लीक पर PM मोदी ने का नया वीडियो संदेश।@ कांवड़ यात्रा में इस बार दिखेगा भक्ति का नया रंग, ट्रेंड में हैं महादेव वाली ये भगवा टी-शर्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -