- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- धोखाधड़ी अंदेशे के चलते 85 प्रतिशत फर्जी खातों को हटाया गूगल ने..
Posted by : achhiduniya
03 July 2019
गूगल मैप्स के उत्पाद निदेशक ईथन रसेल ने हाल में एक ब्लॉग में कहा कि ये धोखेबाज व्यापारियों से उन सेवाओं के लिए पैसे ले लेते हैं जो असल में मुफ्त है। यह खुद को असली कारोबारी बताकर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल ऐसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करता है जिससे उसके मंच के दुरुपयोग को बहुत हद तक रोका जा सके। गूगल ने पिछले साल अपनी मैप सेवा से 30 लाख से अधिक फर्जी कारोबारी खातों को हटाया। कंपनी के ब्लॉग के अनुसार इन फर्जी खातों द्वारा ग्राहकों को ठगे जाने की संभावना है। गूगल ने कहा कि कई बार ये कारोबारी धोखेबाजी कर लाभ कमाने के लिए स्थानीय तौर पर लिस्टिंग करते हैं। गूगल लोगों को कारोबार से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र और उन तक पहुंचने का रास्ता दिखाने इत्यादि की सेवाएं देती है।
रसेल ने कहा, पिछले साल हमने 30 लाख से अधिक
फर्जी कारोबारी खातों को हटाया है। इनमें 90 प्रतिशत से
अधिक कारोबारी खाते ऐसे रहे जिन्हें कोई ग्राहक खोल भी नहीं सका। इस पूरी
प्रक्रिया में करीब 85 प्रतिशत फर्जी खातों को हमारी आंतरिक
प्रणाली ने ही हटा दिया। ग्राहकों ने ढाई लाख से अधिक फर्जी खातों की शिकयात की।
कंपनी ने दुरुपयोग करने वाले ऐसे करीब डेढ़ लाख से अधिक फर्जी खातों को हटा दिया
जो 2017 के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक है। रसेल ने कहा कि कंपनी ऐसे
फर्जी खातों का हटाने के लिए और नए एवं बेहतर तरीकों पर काम कर रही है।

