- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जाने पूर्व राष्ट्रपति ,पूर्व प्रधानमंत्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें कितनी पेंशन,स्टाफ और सुविधाएं मिलती हैं.....?
जाने पूर्व राष्ट्रपति ,पूर्व प्रधानमंत्री का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें कितनी पेंशन,स्टाफ और सुविधाएं मिलती हैं.....?
Posted by : achhiduniya
03 July 2019
पूर्व प्रधानमंत्रियों को केबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधाएं
मिलती हैं, जो इस प्रकार हैं। 20,000 रुपये प्रतिमाह की पेंशन,नई दिल्ली के लुटियंस जोन में आजीवन मुफ्त आवास,आजीवन नि:शुल्क चिकित्सा सहायता,14 लोगों का सचिव स्टाफ (पहले पांच साल तक),छह घरेलू स्तर के हवाई टिकट (एग्जीक्यूटिव क्लास)
एक साल में,पूरी तरह फ्री रेल यात्रा,पांच साल तक ऑफिस का पूरा वास्तविक पूरा खर्च,एक साल तक ही एसपीजी सुरक्षा, उसके बाद सुरक्षा में भी कटौती की जाती है,ज़िंदगीभर के लिए मुफ्त बिजली और पानी,पांच साल के बाद: एक निजी सहायक और एक चपरासी, कार्यालय खर्च के लिए सालाना 6,000 रुपये।
# पूर्व राष्ट्रपति
को ये सुविधाएं मिलती हैं:-1.5 लाख रुपए
मासिक पेंशन (7वें वेतन आयोग के बाद),राष्ट्रपति अनुमोदन अधिनियम के अनुसार पूर्व
राष्ट्रपति को सचिवीय कर्मचारियों और कार्यालय के लिए 60,000 सालाना रुपये तक खर्च करने का प्रावधान
है। जिंदगी भर के लिए किराया मुक्त तैयार घर वो भी 8 कमरों का
लगभग। पूर्व राष्ट्रपति को ज्यादा सुविधाएं मिलती हैं। 2 लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और इंटरनेट कनेक्शन,मुफ्त बिजली और पानी,कार और ड्राइवर,नि:शुल्क
चिकित्सा सहायता और पूरे भारत में प्रथम श्रेणी टिकट से ट्रेन और हवाई जहाज यात्रा
एक व्यक्ति के साथ, 5 लोगों का व्यक्तिगत स्टाफ और मुफ़्त वाहन
सभी सुविधाओं के साथ,दिल्ली पुलिस की सिक्यूरिटी और 2 सेक्रेटरी।

